man beaten to death from bat in mokama patna विक्षिप्त युवक पड़ोसी के घर चला गया, बैट से पीट-पीट कर मार डाला; पटना में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विक्षिप्त युवक पड़ोसी के घर चला गया, बैट से पीट-पीट कर मार डाला; पटना में मर्डर

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट के रूप में की गई। जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम को घटनास्थल से खून से सना एक बैट,बॉल और रस्सी बरामद हुआ। जिससे अनुमान लगाया जाता है कि बैट से ही पीटकर मोहम्मद नियाज की हत्या की गई है।

Thu, 5 June 2025 06:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
विक्षिप्त युवक पड़ोसी के घर चला गया, बैट से पीट-पीट कर मार डाला; पटना में मर्डर

पटना में एक युवक की बैैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। राजधानी पटना से मोकामा के हाथीदह के दरियापुर में बुधवार अल सुबह बैट-बल्ले से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दरियापुर निवासी अब्दुल सत्तार के पुत्र मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार, नियाज मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बुधवार अल सुबह वह घर से निकल पड़ोसी मोहम्मद शरीफ के घर में चला गया।

नियाज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद शरीफ ने घर में उसे बैट-बल्ले से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मोहम्मद शरीफ के घर से बरामद हुआ। युवक के पीठ और कंधे पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं, मृतक के भाई मिस्टर ने मामले में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद गुलजार उर्फ मोहम्मद आरिफ व खुशबू खातून को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपित मोहम्मद शरीफ की तलाश में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार की 32 नदियां सूख गईं, गंगा, सोना और बागमती समेत 50 संकट में क्यों

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दरियापुर में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो मोहम्मद शरीफ के घर में एक युवक का शव पड़ा था। जिसकी पहचान मोहम्मद नियाज उर्फ बुलेट के रूप में की गई। जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम को घटनास्थल से खून से सना एक बैट,बॉल और रस्सी बरामद हुआ। जिससे अनुमान लगाया जाता है कि बैट से ही पीटकर मोहम्मद नियाज की हत्या की गई है।

बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर के अंदर युवक के साथ मारपीट की गई थी। एफएसएल की टीम साक्ष्य संग्रह कर रही है। घटना के कारण और अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान चल रही है। इस मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।