Upendra Kushwaha tweets on rape case on which BJP spokesperson resigned after being stopped speaking जिस रेप केस पर बोलने से रोकने पर बीजेपी प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया, उपेंद्र कुशवाहा ने उसी पर कर दिया ट्वीट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जिस रेप केस पर बोलने से रोकने पर बीजेपी प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया, उपेंद्र कुशवाहा ने उसी पर कर दिया ट्वीट

बिहार में 9 साल की बच्ची से जघन्य बलात्कार और फिर पीएमसीएच अस्पताल में इलाज न मिलने से मौत का मुद्दा गर्म है। इस मामले पर बोनले से रोकने पर बीजेपी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इस्तीफा दे दिया। अब आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर ट्वीट कर दिया है।

Tue, 3 June 2025 11:11 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जिस रेप केस पर बोलने से रोकने पर बीजेपी प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया, उपेंद्र कुशवाहा ने उसी पर कर दिया ट्वीट

बिहार के मुजफ्फरपुर में 9 साल की रेप पीड़िता की पटना के पीएमसीएच में इलाज नहीं मिलने के बाद मौत होने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर बोलने से रोकने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब इसी मुद्दे पर सत्ताधारी एनडीए में सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर दिया है। उन्होंने रेप पीड़िता की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि एनडीए सरकार में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से बिहार का कोई कोना अछूता नहीं है। मगर पीएमसीएच जैसे बिहार के मुख्य अस्पताल में भर्ती होने की लंबित प्रक्रिया के कारण पीड़िता की जान चली गई। सरकार की जनहितकारी नीतियां स्पष्ट होने के बावजूद ऐसी लापरवाही होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा

उपेंद्र कुशवाहा की इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कुशवाहा की बेचैनी बढ़ रही है। इसकी झलक हाल के दिनों के कुछ बयानों में दिख रही है। पिछले दिनों काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा की थी, लेकिन कुशवाहा को उसमें तवज्जो नहीं मिल पाई। दूसरी ओर, नीतीश सरकार चुनाव से पहले विभिन्न आयोग और बोर्ड का गठन कर रहे हैं, लेकिन कुशवाहा के करीबियों को अब तक कोई पद नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने नाम नहीं लिया, नीतीश ने आयोग नहीं दिया; कुशवाहा की पार्टी में बेचैनी
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप भी डूबेंगे; NDA को खरी-खरी सुना रहे रालोमो अध्यक्ष

असित नाथ तिवारी का बीजेपी प्रवक्ता पद से इस्तीफा

मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत होने के बाद बीजेपी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की। बीजेपी के सीनियर नेता ने उन्हें इस पर टिप्पणी से बचने की सलाह दी। इस पर तिवारी भड़क गए। उन्होंने सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PMCH में इलाज के बिना रेप पीड़िता की मौत से असित नाथ तिवारी बागी, BJP से इस्तीफा

असित नाथ तिवारी ने जायसवाल से कहा, "रेप पीड़िता की मौत के मामले में आपका रुख हैरान करने वाला है। मैंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया तो आप बौखला गए। पीएमसीएच में पीड़िता को बेड नहीं मिला और वह एंबुलेंस में ही तड़पती रही। बलात्कारी ने उसे धारदार हथियार से शरीर पर कई जगह से फाड़ दिया था। उसके खिलाफ आवाज उठा दी तो आपको गुस्सा आ गया, लेकिन बलात्कारी पर नहीं आया।"

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।