Muzaffarpur rape victim dies in PMCH Congress creates ruckus alleging negligence in treatment मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, बेड नहीं मिलने का आरोप लगा कांग्रेस ने किया बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, बेड नहीं मिलने का आरोप लगा कांग्रेस ने किया बवाल

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि मुजफ्फरपुर से लाई गई बच्ची को पीएमसीएच में काफी देर तक बेड नहीं मिला और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। जिले के तुर्की थाना के एक गांव में नौ साल की बच्ची का रेप के बाद गला रेत दिया गया था।

Sun, 1 June 2025 11:30 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, बेड नहीं मिलने का आरोप लगा कांग्रेस ने किया बवाल

मुजफ्फरपुर के रेप पीड़िता नौ साल की बच्ची की पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। कांग्रेस पार्टी के कार्यर्ताओं ने इसके विरोध में हंगामा किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर से लाई गई बच्ची को पीएमसीएच में काफी देर तक बेड नहीं मिला और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। जिले के तुर्की थाना के एक गांव में नौ साल की बच्ची का रेप के बाद गला रेत दिया गया था। घटना 26 मई की है। बच्ची पांच दिनों से एसकेएसीएच में भर्ती थी। मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक घटना के दिन आरोपी मछली कारोबारी बच्ची को मौसी के घर ले जाने के बहाने ले गया और नदी किनारे ले जाकर सुनसान स्थान पर रेप किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची के सीने और गले में चाकू गोद दिया। इधर गायब बच्ची की तलाश की जा रही थी। निर्दोश बताने के लिए वह भी बच्ची के घर पहुंच गया जिसे लोगों ने पकड़ लिया। जब पिटाई हुई तो सच बता दिया। उसकी निशानदेही पर बच्ची को खेत से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया और इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 9 साल की बच्ची से रेप के बाद गला रेता, आरोपी को मारने की कोशिश

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने बताया कि करीब चार घंटे तक बच्ची एडमिट होने के इंतजार में एम्बुलेंस में पड़ी रही। जब कांग्रेस के लोग पहुंचे तो दबाव में उसे एडमिट तो कर लिया गया पर ठीक से इलाज नहीं हुआ और बच्ची ने दम तोड़ दिया। कांग्रेस नेता ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में वैशाली की बेटी का शव मिला, यहीं रेप कर बच्ची का काटा था गला

घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा की है। मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने टावर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन की जानकारी दी है। इधर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि आरोपित मनियारी थाना के हरपुर बलड़ा निवासी रोहित सहनी (27) को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात
ये भी पढ़ें:पुलिस बहाली की तैयारी में जुटी छात्रा की रेप के बाद हत्या, भाई के सामने मौत
ये भी पढ़ें:रेप के बाद बच्ची का मर्डर, चौंकी के नीचे मिली थी डेड बॉडी; हैवान को उम्रकैद
ये भी पढ़ें:बिना आईडी लिए लड़के को दिया कमरा, नाबालिग से रेप के बाद पटना का होटल बंद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।