Rashtriya Lok Morcha President upendra kushwaha on nda before bihar assembly election उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप भी डूबेंगे; एनडीए को खरी-खरी सुना रहे रालोमो अध्यक्ष, Bihar Hindi News - Hindustan
More

उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप भी डूबेंगे; एनडीए को खरी-खरी सुना रहे रालोमो अध्यक्ष

कुछ लोग में जिनके अंदर गलतफहमी आ गई थी कि उपेंद्र कुशवाहा को डूबा देंगे और खुद उग जाएंगे, यह संभव नहीं है। डूबेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी, उगेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी। जब हमलोग एक ही नाव पर सवार हैं तो नाव डूबेगी तो अकेले उपेंद्र कुशवाहा कैसे डूबेगा।

Sun, 1 June 2025 11:02 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share
उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप भी डूबेंगे; एनडीए को खरी-खरी सुना रहे रालोमो अध्यक्ष

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम (Rashtriya Lok Morcha, RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। आरएलएम अभी एनडीए का हिस्सा है और उनके बयान के बाद अब यह कहा जाने लगा है कि रालोमो अध्यक्ष ने बिहार चुनाव से पहले एनडीए को खरी-खरी सुना दी है।

25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक कार्यक्रम में मौजूद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग में जिनके अंदर गलतफहमी आ गई थी कि उपेंद्र कुशवाहा को डूबा देंगे और खुद उग जाएंगे, यह संभव नहीं है। डूबेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी, उगेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी। जब हमलोग एक ही नाव पर सवार हैं तो नाव डूबेगी तो अकेले उपेंद्र कुशवाहा कैसे डूबेगा। आप भी डूबिएगा हम भी डूबेंगे। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप डूब जाइएगा और हम नहीं डूबेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश

उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप डूबिएगा। उपेंद्र कुशवाहा उगेगा तो आप भी उगिएगा। आप अगर यह समझते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को डूबा दें और हम उग जाएं तो यह नहीं सभव है। हम लोग ही नाव पर सवार हैं। कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी। मैं हाथ जोड़ कर कहना चाहता हूं कि आप लोग गलतफहमी ना रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने मान ली हार? बोले- जनसुराज की जीत की गारंटी नहीं

आपको याद दिला दें कि उपेन्द्र कुशवाहा ने रोहतास जिले में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में पार्टी के एक कार्यक्रम में एनडीए को चेताते हुए कहा था कि लोकसभा 2024 चुनाव जैसी वोट बंटवारा वाली स्थिति रही तो बिहार विधानसभा चुनाव में भी वोट बंटवारे का नुकसान एनडीए को झेलना पड़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा था कि बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने भीतरघात कर शाहाबाद के क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया। अगर फिर से वहीं रवैया रहा तो बिहार विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उसी इलाके में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को जनसभा हुई

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा और 3 चौकीदार ही क्राइम कर हो गए फरार
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 दिनों तक सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।