Asit Nath Tiwari rebelled over death of rape victim without treatment in PMCH resigned from post of BJP spokesperson PMCH में इलाज के बिना रेप पीड़िता की मौत से असित नाथ तिवारी बागी, भाजपा प्रवक्ता पद से इस्तीफा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

PMCH में इलाज के बिना रेप पीड़िता की मौत से असित नाथ तिवारी बागी, भाजपा प्रवक्ता पद से इस्तीफा

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असीत नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। वो पीएमसीएच में इलाज के बिना रेप पीड़िता की मौत और बढ़ते अपराध से आहत थे। जिसे लेकर उन्होने पोस्ट भी लिखी थी।

Mon, 2 June 2025 07:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
PMCH में इलाज के बिना रेप पीड़िता की मौत से असित नाथ तिवारी बागी, भाजपा प्रवक्ता पद से इस्तीफा

पीएमसीएच में रेप पीड़िता की मौत और सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आहत होकर भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असीत नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। जिसमें इस्तीफे की वजह भी बताई और दिलीप जायसवाल पर निशाना भी साधा। फेसबुक पोस्ट कर उन्होने इस्तीफे का ऐलान किया।

असित नाथ तिवारी ने लिखा कि हाल के दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाएं और उसके बाद पीएमसीएच में ऊपर से नीचे तक धारदार हथियार से फाड़ दी गई रेप की शिकार हुई बच्ची के मामलों में आपका रुख हैरान करने वाला दिखा। आपराधिक घटनाओं के पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपको क्या लेना-देना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे दिलीप जायसवाल
ये भी पढ़ें:बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, दिलीप जायसवाल की टीम की लिस्ट देखें

मैंने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल क्या उठा दिए तो आप बौखला गए। पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही जिसे बलात्कारी ने धारदार हथियार से कई जगहों पर फाड़ दिया था, उसे बेड नहीं मिला। इसके खिलाफ मैंने आवाज़ उठा दी तो आपको ग़ुस्सा आ गया। बलात्कारी पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया। है न कमाल की बात!

मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता। आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है। आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार। और, इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार।

asit nath facebook post

आपको बता दें अप्रैल 2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर मई में असित नाथ तिवारी भाजपा में शामिल हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता की मौत पर पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन; इलाज में देरी का आरोप
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।