udit narayan and Anup Jalota will perform in vaishali mahotshav cm nitish kumar बिहार : उदित नारायण और अनूप जलोटा के गीतों पर झूमेंगे लोग, वैशाली महोत्सव है बहुत खास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार : उदित नारायण और अनूप जलोटा के गीतों पर झूमेंगे लोग, वैशाली महोत्सव है बहुत खास

Vaishali Mahotsav: प्रथम दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण, द्वितीय दिन लोकगायिका कल्पना पटवारी एवं तृतीय दिन भजन सम्राट अनुप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त बिहार एवं अन्य राज्यों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाएंगे।

Tue, 31 March 2026 10:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वैशाली
share
बिहार : उदित नारायण और अनूप जलोटा के गीतों पर झूमेंगे लोग, वैशाली महोत्सव है बहुत खास

Vaishali Mahotsav: भगवान महावीर की तीन दिवसीय जयंती सह पारंपरिक वैशाली महोत्सव का मंगलवार 31 मार्च को भव्य रंगारंग सांस्कृतिक के साथ आगाज होगा। वैशाली के प्राचीन गणंतत्र की वादियों में तीन दिनों तक गीत-संगीत की रसवर्षा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का विधिवत उद्धाटन करेंगे। देश के मशहूर पाश्व गायक उदित नारायण, भजन सम्राट सह गायक अनूप जलोटा के गजल और भोजपुरी की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी की एक से बढ़ एक लोकगीतों की प्रस्तुति पर श्रोता झूमेंगे।

दूर-दराज से जैनी एवं भगवान महावीर के अनुयायियों के साथ श्रद्धालु व स्थानीय लोग महोत्सव में हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने महोत्सव के उद्धाटन के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित किया है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि वैशाली महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पूर्णिया में मुठभेड़, यूपी के 2 रिटायर्ड आर्मी जवान समेत 5 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के 38 जिलों में कांग्रेस ने बना दिए 53 जिलाध्यक्ष, कहां किस नेता को कमान?

सीएम नीतीश कुमार महोत्सव का उद्धाटन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्य समारोह के लिए भव्य मंच और बड़ा सा पंडाल का निर्माण कराया गया। आकर्षक लाइटिंग और कलात्मक सजावट की गई। विकास योजनाओं की अलग-अलग प्रदर्शनियां लगाई जा रही है। चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के शिविर भी लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के पावन अवसर पर वैशाली महोत्सव का शुभारंभ होगा, जो 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम वैशाली स्तूप पहुंचकर भगवान बुद्ध के अस्थि कलश पर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित नवस्थापित प्रतिमाओं का अनावरण एवं नव-निर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन करेंगे। जिससे नए स्तूप परिसर से मठ स्तूप तक पर्यटकों का आवागमन सुगम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हड़ताल पर गए 69 राजस्व अफसरों को नोटिस, 13 अप्रैल तक मांगा जवाब
ये भी पढ़ें:दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, कंपनी ने गिनाए

विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 30 स्टॉल लगेंगे

मुख्य कार्यक्रम अभिषेक पुष्कर्णी परिसर में आयोजित होगा, जहां उद्घाटन के पश्चात तीनों दिनों तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। प्रथम दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण, द्वितीय दिन लोकगायिका कल्पना पटवारी एवं तृतीय दिन भजन सम्राट अनुप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके अतिरिक्त बिहार एवं अन्य राज्यों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाएंगे। महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 30 स्टॉल भी लगाए जाएंगे। महोत्व के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को डीएम वर्षा सिह और एसपी विक्रम सिहाग संयुक्त रूप से वैशाली महोत्सव की तैयारी पर प्रेस वार्ता करते हुए।

महोत्सव में सुरक्षा के किए गए हैं व्यापक इंतजाम : एसपी

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। अन्य जिलों से लगभग 500 फोर्सेज अतिरिक्त पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। दर्शको की जांच के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सभी आगंतुकों की जांच, पार्किंग एवं प्रवेश-नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम में भाग लेते समय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।