बिहार के 38 जिलों में कांग्रेस ने 53 जिलाध्यक्ष बनाए, सूची जारी; कहां किस नेता को कमान?
Bihar Congress District President List: बिहार में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बिहार में संगठन के हिसाब से 53 जिले में अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। 53 में 43 नए चेहरे हैं।

Bihar Congress District President List: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में पार्टी के 53 संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है, जिसकी सूची प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार की रात जारी कर दी। राजेश राम ने सूची के साथ पोस्ट लिखकर सोशल मीडिया पर बताया है कि ये नियुक्तियां हर जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक की सलाह पर की गई हैं, जिन लोगों ने अपने-अपने इलाकों में पार्टी के लोगों से व्यापक चर्चा के बाद आलाकमान को रिपोर्ट में इन नामों की सिफारिश की थी। लिस्ट में शामिल 53 जिलाध्यक्षों में 43 नए चेहरे हैं, जिन्हें अध्यक्ष का पद मिला है। 10 पुराने चेहरे हैं जिन्हें दोबारा जिम्मेवारी दी गई है। 36 साल पहले बिहार में कांग्रेस का आखिरी मुख्यमंत्री बना था। तब से पार्टी वापस रौनक हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।
लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व में बनी गठबंधन सरकारों में कांग्रेस के नेता मंत्री बनते रहे हैं। कांग्रेस को बिहार में लालू यादव की परछाई से निकलना चाहिए या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को रोकने के मकसद से राजद के साथ बने रहना चाहिए, इसको लेकर पार्टी में दो तरह के विचार और नेता हैं। बिहार कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति इसी खींचतान पर टिकी है। बिहार में कांग्रेस का मौजूदा नेतृत्व राजद से अलग तरह की राजनीति का शौक रखता है, लेकिन ये दिल्ली को मंजूर नहीं है। नए जिलाध्यक्ष बिहार कांग्रेस में कुछ हरियाली ला पाएंगे या नहीं, यह सिर्फ समय बताएगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सूची जारी करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी है। राजेश ने कहा है कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-जन से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्षों से अपील की है कि कांग्रेस को मजबूती देकर बिहार के विकास, न्याय एवं बदलाव के अभियान को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं।
बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची
| कांग्रेस संगठन जिला | जिलाध्यक्ष |
|---|---|
| अररिया | मासूम रजा |
| अरवल | मोहम्मद कैफ |
| औरंगाबाद | आनंद शंकर सिंह |
| बांका | जितेंद्र सिंह |
| बेगूसराय | शिव प्रकाश गरीब दास |
| भागलपुर | प्रवीण कुशवाहा |
| भोजपुर | श्रीधर तिवारी |
| बक्सर | पंकज उपाध्याय |
| दरभंगा ग्रामीण | मिथिलेश चौधरी |
| दरभंगा शहरी | जमाल हसन |
| शेरघाटी बोधगया | संतोष कुमार |
| गया | रजनीश कुमार |
| गोपालगंज | ओमप्रकाश गर्ग |
| जहानाबाद | संजीव कुमार |
| जमुई | धर्मेंद्र गौतम |
| कैमूर | राधेश्याम कुशवाहा |
| कटिहार ग्रामीण | सुनील यादव |
| कटिहार शहरी | संजय सिंह |
| खगड़िया | चंदन यादव |
| किशनगंज | शहाबुल अख्तर |
| लखीसराय | अमरेश अनीष |
| मधेपुरा | संतोष सौरभ |
| मधुबनी पूर्वी | नलिनी रंजन झा |
| मधुबनी पश्चिमी | मीना कुशवाहा |
| मुंगेर | राजेश मिश्रा |
| कांटी | कृपाशंकर शाही |
| मुजफ्फरपुर | अरविंद कुमार मुकुल |
| बिहारशरीफ | ओमैर खान |
| नालंदा | विवेक सिन्हा |
| नवादा | प्रभाकर झा |
| बेतिया | राकेश यादव |
| बगहा | नरेश राम |
| पटना ग्रामीण 01 | चंदन कुमार |
| पटना ग्रामीण 02 | गुरजीत सिंह |
| पटना शहरी | कुमार आशीष |
| पूर्णिया शहरी | कुमार आदित्य |
| पूर्णिया ग्रामीण | अफरोज आलम |
| मोतिहारी | अखिलेश दयाल |
| गोविंदगंज | शशि भूषण राय |
| रोहतास | जयप्रकाश पांडे |
| सहरसा | मुकेश झा |
| समस्तीपुर ग्रामीण | सिद्धार्थ क्षत्रिय |
| समस्तीपुर शहरी | अनिता राम |
| छपरा | शंकर चौधरी |
| सोनपुर | सुधीर राय |
| शेखपुरा | आनंदी कुमार |
| शिवहर | अफरोज आलम |
| सीतामढ़ी | अमित टुन्ना |
| सिवान | सुशील कुमार |
| महाराजगंज | जवाहर भाई |
| सुपौल | अनुपम सिंह |
| वैशाली ग्रामीण | रंजीत पंडित |
| वैशाली शहरी | संजय मिश्रा |




साइन इन