two people shot in patna patliputra one dead पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो लोगों को मारी गोली; 1 की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो लोगों को मारी गोली; 1 की मौत

पाटलिपुत्रा के मैनपुरा में दो लोगों को गोली क्यों मारी गई? अभी इसके बारे में पता चला नहीं सका है। अभी यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि किन लोगों ने इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Wed, 11 June 2025 11:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो लोगों को मारी गोली; 1 की मौत

लगता में बिहार की राजधानी पटना में अपराधी मर्डर और खून-खराबे का रिकॉर्ड बनाने पर उतारू हो गए हैं। पटना में लगातार तीसरे दिन भी मर्डर हुआ है।पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में देर रात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है। इलाज के दौरान घायल एक की मौत हो गई है। दूसरे का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जिन दो युवकों को गोली मारी गई है उनका भी आपराधिक इतिहास है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।

इस गोलीबारी में जिस शख्स की मौत हुई है उसका नाम राजा बताया जा रहा है। राजा सुरक्षा गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो मच्छर मारने की अगरबत्ती लेने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसे गोली मारी गई है। वहीं घायल शख्स का नाम जीतेंद्र बताया जा रहा है। जीतेंद्र को पेट में एक गोली लगी है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

पाटलिपुत्रा के मैनपुरा में दो लोगों को गोली क्यों मारी गई? अभी इसके बारे में पता चला नहीं सका है। अभी यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि किन लोगों ने इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पटना में अपराधियों ने लगातार जघन्य वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के पेशानी पर बल ला दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नाले से मिला युवक का शव, मारपीट कर हत्या की आशंका; मची सनसनी

बिक्रम में दो लोगों की हत्या

इससे पहले पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर गुरिल्ला स्थान के पास सोमवार की देर रात अपराधियों ने बाघाकोल -फरीदपुर के दो युवकों को गोलियों से भून दिया था। अपराधियों ने उनके सिर में सटा कर 6-6 गोलियां मारीं। जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई थी।

मंगलवार सुबह युवकों का छलनी शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मरने वालों की पहचान रामनाथ यादव के पुत्र सोनू कुमार (30) और रामनरेश राय के पुत्र रौशन (25) के रूप में हुई है। दोनों दो वर्ष पहले हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या के आरोपित थे और जेल भी जा चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले दी थी धमकी, पटना में मां-बेटी की हत्या के बाद त्रिलोकी की पुलिस को तलाश

पटना के आलमगंज इलाके में हत्या

पटना के आलमगंज इलाके में अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर दी थी। आलमगंज थानांतर्गत अरफाबाद नहर के पास सोमवार की सुबह मां और बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अपराधियों की गोली से घायल महिला के पति का अभी इलाज चल रहा है। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में अपराधी बंदूक के साथ नजर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज करवट ले सकता है मौसम, कहां-कहां बारिश का अनुमान; जानें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।