लोग परेशान कर रहे होंगे.., राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 2 विधायक गायब; कमरूल होदा ने दी सफाई
पहले यह खबर आई है कि कांग्रेस के तीन विधायकों के चुनाव में आने पर संशय बरकरार है। लेकिन बाद में महागठबंधन ने दावा किया कि 39 विधायक विधान सभा पहुंचे हैं। कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद और मनोज विश्वास अभी तक नहीं पहुंचे।
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग के बीच पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा मतदान से गायब रहने वाले कांग्रेस विधायकों की हो रही है। पहले यह खबर आई है कि कांग्रेस के तीन विधायकों के चुनाव में आने पर संशय बरकरार है। लेकिन बाद में महागठबंधन ने दावा किया कि 39 विधायक विधान सभा पहुंचे हैं। कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद और मनोज विश्वास अभी तक नहीं पहुंचे। सभी उनका इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों के नहीं आने पर पाार्टी के विधायक कमरूल होदा ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनको लोग परेशान कर रहे होंगे।
कमरूल होदा ने कहा, ‘महागठबंधन की जीत होगी और एडी सिंह राज्यसभा जाएंगे। जब उनसे कांग्रेस विधायकों के गायब रहने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, नहीं-नहीं वो लोग आ रहे हैं। रास्ते में हैं सब। लोग परेशान करते होंगे इसलिए फोन बदल लिए होंगे। रास्ते में हैं, सब लोग आ रहे हैं। 4 बजे तक वोटिंग होगी। ऐसी कोई बात नहीं है। हमलोग एकजुट हैं। 41 के 41 एकजुट हैं। हो सकता है कि संख्या एक-दो ज्यादा ही हो जाए। हमारे ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। जो विधायक नहीं आए हैं वो संपर्क में हैं। रास्ते में हैं आ रहे हैं। आएंगे और सब लोग वोट देंगे। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एडी सिंह की जीत सुनिश्चित है। विधायक के नहीं आने की बात अफवाह है।’
कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने कहा, “...आज मतदान है। एक सीट पर हमारी, महागठबंधन की जीत होगी...कोई विधायक नाराज नहीं हैं...जीत को लेकर हम लोग 100% आश्वस्त हैं.।” इधर मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वो चुनाव जीतेंगे। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि एआईएमआईएम और बसपा ने उनके उम्मीदवार का समर्थन दिया है। तेजस्वी ने कहा कि तो इस तरह हमारी संख्या 41 हो जाती है। हमारे पास 6 नंबर कम हो रहे थे और एनडीए के 3..फिर भी हमने चुनौती को स्वीकार किया और हर काम किया। इसी वजह से हमें एआईएमआईएम और बसपा का समर्थन मिला है। हम बीजेपी की विचारधारा के आगे झुकेंगे नहीं।




साइन इन