Two brothers died tragically after being hit by a train in Bhabua DFCCL or Death Point भभुआ में अ-मंलगवार, दो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत; DFCCL या डेथ पॉइंट?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भभुआ में अ-मंलगवार, दो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत; DFCCL या डेथ पॉइंट?

बरेज गांव के मदन शाह के दो बेटे प्रिंस कुमार 24 वर्ष और रोहित कुमार 22 वर्ष सरसों की कटाई करने जा रहे थे।  डीडीयू गया रेलखंड और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पार करना था। दोनों सगे भाई जैसे ही डीएफसीसी के ट्रैक को पार कर रहे थे कि मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

Tue, 10 March 2026 08:14 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान
share
भभुआ में अ-मंलगवार, दो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत; DFCCL या डेथ पॉइंट?

बिहार के भभुआ में मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के लिए मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। सो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर जान चली गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरेज गांव के मदन शाह के दो बेटे प्रिंस कुमार 24 वर्ष और रोहित कुमार 22 वर्ष गांव से उत्तर सरसों की कटाई करने जा रहे थे। उन्हें खेत तक जाने के लिए डीडीयू गया रेलखंड और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पार करना था। दोनों सगे भाई जैसे ही डीएफसीसी के ट्रैक को पार कर रहे थे कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली वे दहाड़ मारकर रोने लगे और दौड़ते गिरते घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीण परिजनों को समझाने में जुटे गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैवान बाप को उम्रकैद, 30 हजार जुर्माना; होटल में रूम बुक कर नाबालिग बेटी से …

हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री शाह के चार पुत्रों में ये दोनों मझले थे और इनमें काफी अच्छी दोस्ती भी थी। दोनों हमेशा एक साथ रहते थे और साथ में ही गांव के पास बने अंडरपास के नीचे अंडा की दुकान चलाते थे। इनके घर की माली हालत बहुत ठीक नहीं है। हर दिन पैसा कमाकर परिवार का भरन पोषण होता है। एक साथ दो बेटों को खोने वाली मां की हालत काफी खराब बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शादी की रस्म में बेकाबू घुसा बेकाबू, 2 को कुचला; एक की मौत, दूसरा गंभी

डीएफसीसीएल पर अक्सर होती है इस तरह के हादसे

बताया जाता है कि जब से डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ है तब से अब तक सैकड़ों जाने जा चुकी है। शायद ही ऐसा कोई सप्ताह होता होगा जिसमें जिले के अंदर पड़ने वाले फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर जानलेवा हादसा न होता हो। अभी चार दिन पहले डड़वा अंडरपास के बगल में इसी ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर एक किशोरी की जान चली गई थी। सिर्फ भभुआ रोड के आसपास एक दर्जन से अधिक लोग इस ट्रैक पर अपना जान गंवा चुके हैं। इस ट्रैक पर हादसे का सबसे बड़ा कारण यह है कि अभी भी बहुत लोगों को ठीक से जानकारी नहीं है कि यह ट्रैक पूर्ण रूप से चालू है और इस पर हाई स्पीड मालगाड़ी लगातार दौड़ रही हैं। आनजाने में लोग हादसे के शिकार बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहू ने ही बेटे को मरवाया, बिहार में लाश मिलने पर बोली मां; अवैध संबंध की चर्चा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।