woman killed his husband in love affair man mother claim in bihar nawada बहू ने ही बेटे को मरवा डाला, बिहार के जंगल में लाश मिलने पर बोली मां; अवैध संबंध की भी चर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहू ने ही बेटे को मरवा डाला, बिहार के जंगल में लाश मिलने पर बोली मां; अवैध संबंध की भी चर्चा

इधर, घटना के बाद रह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि मृतक की पत्नी का किसी से अवैध संबंध था। जिसके चलते मुन्ना अक्सर विरोध करता था। चर्चा है कि इसी अवैध संबंध के कारण उसकी हत्या कर दी गई 

Tue, 10 March 2026 01:19 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, मेसकौर, नवादा
share
बहू ने ही बेटे को मरवा डाला, बिहार के जंगल में लाश मिलने पर बोली मां; अवैध संबंध की भी चर्चा

नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव के समीप लवकुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव निवासी स्व. जाहुरी यादव के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की गई। वह शनिवार की दोपहर से लापता था। इधर, मृतका की मां लक्ष्मिनियां देवी ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के गले में काला दाग पाया गया है और मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह रसलपुरा गांव के ग्रामीण शौच करने के लिए जंगल की तरफ गए थे। इसी बीच लोगों की नजर शव पर पड़ी। तब लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां पर जुट गई। तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाने की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा दल-बल के साथ वहां पहुंच गए और छानबीन की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मौसम छका रहा, पटना में छाए रहेंगे बादल; अन्य जिलों का हाल

एफएसएल टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक साक्ष्य को इकट्ठा किया। साथ ही कई नमूने भी जांच के लिए एकत्रित किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

मुन्ना का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वृद्ध मां लक्ष्मिनियां देवी लगातार विलाप करते हुए अपनी बहू पर हत्या करने का आरोप लगा रही थी। मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुत्र दिलखुश कुमार (6 वर्ष) और पुत्री स्वीटी कुमारी (3 वर्ष) हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई 'टीम निशांत'

अवैध संबंध में हत्या की आशंका

इधर, घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि मृतक की पत्नी का किसी से अवैध संबंध था। जिसके चलते मुन्ना अक्सर विरोध करता था। चर्चा है कि इसी अवैध संबंध के कारण उसकी हत्या कर दी गई और शव को रसलपुरा के लवकुश जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया।

लवकुश जंगल में युवक का शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां जाकर छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। मृतक का पत्नी के साथ झगड़ा होने की बात सामने आई है। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम ने भी जांच की है। फिलहाल परिजनों से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। पप्पू शर्मा, थानाध्यक्ष सीतामढ़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पटना में, नीदरलैंड एस्ट्रो टर्फ लगेगा

शनिवार को घर से निकला था मुन्ना यादव

मृतक की मां लक्ष्मिनियां देवी ने अपनी बहू राखी देवी पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। कुछ दिन पहले भी लड़ाई हुई थी। तब डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। पत्नी राखी देवी झगड़ा होने के बाद अपनी मायके गयाजी जिले के वजीरगंज थाना के तिलौरा गांव चली गई थी। भगना अखिलेश यादव ने मुन्ना यादव को केस करने के लिए नवादा ले जाने की बात कहते हुए शनिवार को एक बजे दिन में घर से निकला। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को शव रसलपुरा गांव के समीप लव कुश के जंगल से बरामद किया गया।

अन्यत्र हत्या कीआशंका

लोगों के बीच चर्चा है कि मुन्ना की हत्या किसी दूसरे जगह पर की गई है और शव को लवकुश जंगल में लाकर फेंक दिया गया है। घटनास्थल मृतक के गांव से करीब दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर है। शव मिलने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।