twenty one water station in 11 districts of bihar bhagalpur patna west champaran भागलपुर से पटना और पश्चिम चंपारण अब पानी के रास्ते सफर, बिहार के 11 जिलों में 21 जल स्टेशन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भागलपुर से पटना और पश्चिम चंपारण अब पानी के रास्ते सफर, बिहार के 11 जिलों में 21 जल स्टेशन

कुल 21 में 18 जल स्टेशन बन चुके हैं। तीन में काम चल रहा है, इसमें दो पटना जिले में है। अभी सड़क मार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग से ही राज्य में आवागमन की सुविधा थी, लेकिन आने वाले दिनों में जल मार्ग का भी विकल्प बनेगा। इसकी तैयारी जल परिवहन की ओर से जोर शोर से की जा रही है।

Sun, 26 April 2026 06:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
भागलपुर से पटना और पश्चिम चंपारण अब पानी के रास्ते सफर, बिहार के 11 जिलों में 21 जल स्टेशन

जल मार्ग से एक से दूसरी जगह पर जाने की इच्छा अब राज्य में ही पूरी हो जाएंगी। भागलपुर से पटना या पटना से पश्चिम चम्पारण जाना चाहे, तो जल मार्ग से सफर कर सकेंगे। इसके लिए राज्य के 11 जिलों के 21 जगह के घाटों को चिह्नित करके जल स्टेशन (जेटी) बनाया जा रहा है। ये सारे जल स्टेशन गंगा और गंडक नदी के घाटों पर बनाया जा रहा है, इसमें पांच जल स्टेशन पटना जिले में होगा। पटना में दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा को जल स्टेशन के लिए चिह्नित किया गया है। दीघा और बाढ़ में जल स्टेशन बनाने का काम चल रहा है।

बांकी जगहों पर जल स्टेशन बन कर तैयार है। कुल 21 में 18 जल स्टेशन बन चुके हैं। तीन में काम चल रहा है, इसमें दो पटना जिले में है। अभी सड़क मार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग से ही राज्य में आवागमन की सुविधा थी, लेकिन आने वाले दिनों में जल मार्ग का भी विकल्प बनेगा। इसकी तैयारी जल परिवहन की ओर से जोर शोर से की जा रही है। यह काम त्वरित गति से हो, इसके लिए विभाग को दिया गया है। आम यात्री जहाज की सफर का मजा ले सकें, सुविधाएं पर्यटन विभाग, जल परिवहन की ओर से जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 रुपये यूनिट बिजली और लोन पर 5% सब्सिडी, सम्राट सरकार का उद्योग के लिए प्लान

इन 11 जिलों में 21 जगहों पर बनेगा जल स्टेशन

● भोजपुर: महोली घाट, खवासपुर

● सोनपुर: हरिहरनाथ मंदिर

● पटना : दीघा, नकटा दियारा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़

● वैशाली: कोनहारा घाट, राघोपुर दियारा

● समस्तीपुर: पत्थर घाट (मोहनपुर)

● बेगूसराय: सिमरिया घाट

● मुंगेर: मुंगेर

● खगड़िया: अगवानी (शाहाबाद)

● भागलपुर: तीनटंगा, सुल्तानगंज, कहलगांव, बटकेश्वर स्थान

● कटिहार: कारोगोला, मनिहारी

● पश्चिम चंपारण: आशाराम पटखोली, (बाधना)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच मई तक टनल; कहां तक बनेगा सुरंग
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।