tunnel will complete till may for patna metro corridor two between Moin-ul-Haq Stadium and rajendra nagar patna पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू: मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच मई तक टनल; कहां से कहां तक सुरंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू: मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच मई तक टनल; कहां से कहां तक सुरंग

Patna Metro: मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले तक लगभग 1800 मीटर में टनल तैयार होना है। इसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन तक लगभग 705 मीटर में टनल तैयार होना है।

Sun, 26 April 2026 06:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू: मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच मई तक टनल; कहां से कहां तक सुरंग

पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच अगले माह तक पहला टनल तैयार हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा, तो दूसरा टनल जून में तैयार हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पहली टीबीएम राजेन्द्र नगर में रेल पटरी को पार कर गयी है। वहां से लगभग 150 मीटर खुदाई करते हुए टीबीएम राजेन्द्र नगर स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) अभी रेल पटरी को पार नहीं कर पाई है। इस टीबीएम को स्टेशन तक पहुंचने के लिए लगभग 350 मीटर में खुदाई करनी है। इन दोनों टीबीएम से ही राजेन्द्र नगर स्टेशन से मलाही पकड़ी के पहले तक टनल तैयार किया जाएगा, जो मलाही पकड़ी स्टेशन से एलिवेटेड मार्ग में जुड़ेगा।

मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले तक लगभग 1800 मीटर में टनल तैयार होना है। इसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन तक लगभग 705 मीटर में टनल तैयार होना है। इसके लिए पटना मेट्रो द्वारा दो टनल बोरिंग मशीन से खोदाई की जा रही है। रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण पहली टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) ने 352.4 मीटर और दूसरी टीबीएम 264 मीटर खुदाई करने के बाद रुक गई थी। इसी कारण राजेन्द्र नगर स्टेशन तक टनल तैयार होने में देरी हुई। रेलवे से एनओसी मिलने के बाद काम चालू हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर से पटना और चंपारण अब पानी के रास्ते सफर, बिहार के 11 जिलों में जल स्टेशन
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

कॉरिडोर-टू में कहां से कहां तक सुरंग तैयार हुई

कॉरिडोर-टू में सबसे पहले मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय के बीच 1480 मीटर में टनल तैयार हुआ था। वहीं गांधी मैदान से आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक 1450 मीटर में टनल तैयार कर लिया गया है। पटना विश्वविद्यालय से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान तक 2302 मीटर में टनल तैयार होना है। इसमें पीएमसीएच तक टनल तैयार कर लिया गया है। वहीं पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच टनल तैयार करने के लिए खुदाई जारी है। जबकि मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन होते हुए मलाही पकड़ी तक टनल तैयार होते ही कॉरिडोर-टू का भूमिगत लाइन तैयार हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।