twenty five lakh women of bihar will get free gas connetion through Pradhan Mantri Ujjwala Yojana बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को मंजूरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को मंजूरी

बिहार में इस योजना के तहत गैस कनेक्शन की संख्या वर्तमान में काफी कम है। इस योजना के तहत कनेक्शन के लिए सभी जिलों में कुल 10 लाख आवेदन लंबित हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यह तथ्य सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार का ध्यान इस तरफ खींचा था

Wed, 25 Feb 2026 10:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर
share
बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को मंजूरी

मुफ्त गैस कनेक्शन की कतार में खड़ी बिहार के 10 लाख महिलाओं को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने बिहार के 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में बिहार को 25 लाख उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किये हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यह गैस कनेक्शन बीपीएल परिवार को मिलना है, जो अब तक भोजन बनाने के लिए पारंपरिक तरीके से लकड़ी या कोयला आदि के चूल्हे पर निर्भर हैं। मंत्रालय ने 25 लाख कनेक्शन देने के लिए राज्य सरकार के अलावा सभी गैस कंपनियों को भी निर्देश जारी कर दिया है।

मंत्रालय की मंजूरी के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिलों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन जारी करने का आदेश दिया है। लाखों महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: पीयू छात्रसंघ चुनाव में गंदी बात, ABVP की कैंडिडेट अनुष्का खूब रोईं

सभी जिलों में जिला उज्ज्वला समिति गठित

विशेष सचिव ने कहा है कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए, ताकि प्रत्येक योग्य लाभार्थी इसका उपयोग कर सकें। इसके लिए बकायदा सभी को जानकारी दी जा रही है। लोगों को इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इससे जहां उनका जीवन स्तर सुधरेगा, वहीं पारंपरिक स्रोतों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। इस तोहफे से लाखों महिलाओं के जीवनस्तर में सुधार हो सकेगा। विशेष सचिव ने कहा कि उज्ज्वला कनेक्शन के लिए सभी जिलों में जिला उज्ज्वला समिति गठित है। यह समिति आवेदकों की जांच कर कनेक्शन दिलाएगी।

मुफ्त गैस कनेक्शन के 10 लाख आवेदन वर्षों से थे लंबित

बिहार में इस योजना के तहत गैस कनेक्शन की संख्या वर्तमान में काफी कम है। इस योजना के तहत कनेक्शन के लिए सभी जिलों में कुल 10 लाख आवेदन लंबित हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यह तथ्य सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार का ध्यान इस तरफ खींचा था और योग्य लाभार्थियों के लिए गैस कनेक्शन तुरंत आवंटित करने का आग्रह किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की नाबालिग लड़की को 2 लाख में खरीद कर ली शादी, राजस्थान से आरोपी पकड़ाया
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बिहार को तोहफा, DDU से पटना और किऊल से झाझा के बीच नई रेल लाइन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।