VIDEO: पीयू छात्रसंघ चुनाव में गंदी बात, ABVP की अध्यक्ष कैंडिडेट अनुष्का कुमारी खूब रोईं
अब पीयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनुष्का ने मंगलवार को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया और उनके व्हाट्सएप पर उन्हें गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रांति फैल रही है और वह मानसिक तनाव में हैं।

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव काफी चर्चा में है। इस बीच इस चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का कुमारी के इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि वो पटना कॉलेज हॉस्टल में समर्थन मांगने गई थीं। यहां उन्होंने रोते-बिलखते हुए कहा कि कुछ लोग उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं।
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि अनुष्का कुमारी रो-बिलख रही हैं। वो कहती है, ‘भइया मेरे कैरेक्टर पर कहीं-कोई दाग नहीं है फिर भी लोग कैरेक्टर को लेकर सवाल कर रहा है।' इसपर वहां मौजूद कुछ लड़के कहते हैं कि जब आप भाई बोल दीं दो कैरेक्टर की रक्षा करनाा हमलोगों का काम है। इसके बाद अनुष्का रोते हुए कहती हैं कि कैरेक्टर को लेकर बहुत कुछ बोला जा रहा है। पोस्टर मेरे हाथ से छिन लिया गया। बहुत उम्मीद लेकर आए हैं आपलोगों के पास। मेरे पापा नहीं हैं। वहां मौजूद लड़के अनुष्का का समर्थन करते हुए कहते हैं कि आप यहां आ गई हैं सब अच्छा होगा। हर तरीके से आपको समर्थन मिलेगा।’
थाने में शिकायत दर्ज
अब पीयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनुष्का ने मंगलवार को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया और उनके व्हाट्सएप पर उन्हें गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रांति फैल रही है और वह मानसिक तनाव में हैं। अनुष्का ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर उनके साथ ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह प्रचार करती हैं तो विश्वविद्यालय परिसर में कुछ छात्र उन्हें परेशान करते हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी गलत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। ऐसी तस्वीरें और वीडियो उनके मोबाइल पर भी भेजे जा रहे हैं ताकि छात्रसंघ चुनाव में उन्हें परेशान किया जा सके। साइबर थाना के थानाध्यक्ष सह डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि अनुष्का की शिकायत पर मोबाइल और सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो और वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना वीमेंस कॉलेज में सबसे ज्यादा बूथ
बता दें कि पटना विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बैलेट बॉक्स और काली स्याही उपलब्ध करवाई है। चुनाव के लिए कुल 41 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात बूथ पटना वीमेंस कॉलेज में होंगे। इसके बाद पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में प्रत्येक पांच-पांच बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ के हिसाब से बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे।
छात्रसंघ चुनाव समिति के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में मिलाकर कुल 200 बैलेट बॉक्स होंगे। मतदान 28 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। इसी दिन शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी।
इस पूरे प्रक्रिया के संचालन के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक टीम बनाई गई है। बता दें कि चुनाव में 19 हजार 763 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें करीब 12 हजार छात्राएं हैं। सबसे ज्यादा मतदाता पटना वीमेंस कॉलेज में 4657 हैं।




साइन इन