शरीर पर नाखून के निशान और गले पर चोट, बिहार के चंपारण में 12 साल की बेटी से बेरहमी
घर पर उसके बुजुर्ग दादा-दादी थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को लगा कि शायद वहीं रुक गई होगी। रविवार सुबह जब दादा-दादी सोकर उठे तो देखा कि आंगन में पोती लेटी हुई है और ऊपर से चादर ढका है। उसे जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

बिहार में 12 साल की बच्ची से बेरमही हुई है। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में लड़की के साथ हुई हैवानियत के बाद पुलिस -प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। चिउटाहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात मटकोर देखने गई 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर अपराधियों ने शव को आंगन में फेंक दिया। रविवार सुबह जब परिजनों ने आंगन में चादर से ढका पोती का शव देखा तो कोहराम मच गया। मृतका के शरीर पर नाखूनों के निशान और गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम गांव में ही मटकोर का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए लड़की गई थी।
घर पर उसके बुजुर्ग दादा-दादी थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को लगा कि शायद वहीं रुक गई होगी। रविवार सुबह जब दादा-दादी सोकर उठे तो देखा कि आंगन में पोती लेटी हुई है और ऊपर से चादर ढका है। उसे जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
गले और शरीर पर मिले चोट के निशान
घटना की सूचना मिलते ही चिउटाहां पुलिस और रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं जो गला घोंटने की ओर इशारा कर रहे हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
जिले के पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने कहा कि शव लड़की के घर से ही बरामद हुआ है। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। लड़की के गले पर निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लीची के पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
पश्चिम चंपारण के ही बैरिया में श्रीनगर पूजहा थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर एक कोलवा घाट के एक बगीचे में लीची के पेड़ से एक किशोरी का शव लटकते मिला है । घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकान्त प्रियदर्शी घटनास्थल पहुंच गए । उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है । वही श्रीनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर ली । योगापट्टी अंचल के इंस्पेक्टर धीरज कुमार व श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गए । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा जा रहा है। आत्महत्या के पीछे के कारणो की भी जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि कोलवा घाट निवासी धुरेन्दर मुखिया की पुत्री रीना कुमारी(15) का शव गांव के बगल में स्थित एक बगीचे के लीची के पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला है । उसने लीची के टहनी में दुपट्टे के एक छोड़ बांधकर दूसरे छोड़ से फांसी लगा ली है। अब पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि मृतिका रीना कुमारी खुदकुशी की है या उसकी हत्या कर उसके दुपट्टे से बांधकर पेड़ से लटका दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई । बताया जाता है कि गांव के कुछ लोग जब बगल के बगीचे में सुबह गए थे। तभी रीना के पेड़ से लटकता शव देखा लोग चिल्लाते हुए गांव लौट आए।




साइन इन