बिहार के वैशाली में होली से पहले बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
Vaishali News: सराय थाने की पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी लोगों को अस्पताल भेजा। गंभीर हाल में तीन लोगों को एक गाड़ी से हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी गाड़ी से चौथे व्यक्ति को पीएचसी भेजा गया, जहां से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के लालगंज प्रखंड के सराय थाना क्षेत्र में स्थित अनवरपुर गांव में रविवार को शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान एक 17 वर्ष किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों भाई की मौत 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु को बचाने में गई। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर शौचालय की टंकी में बोरिंग वाली पाइप डालकर सफाई की जा रही थी।
इसी दौरान पैर फिसलने से सोखता टंकी में प्रियांशु गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके दोनों चाचा एक-एक कर उतरे और बाहर नहीं निकले। तब प्रियांशु के पिता भी तीनों के बचाने के लिए टंकी में उतरे और उनकी भी मौत हो गई। पड़ोस के भी तीन युवक बचाने के लिए उतरे। इसी बीच दमकलकर्मी भी पहुंच गए और यंत्र की मदद से सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला और सभी को सदर अस्पताल भिजवाया।
शौचालय की टंकी में फंसे थे सात लोग
सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर वार्ड नंबर-2 में रविवार की दोपहर 2 बजे शौचालय के सोखता टंकी साफ करने के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शौचालय के सोखता टंकी में फंसे सातों लोगों को श्वसन यंत्र के सहयोग से रेस्क्यू कर बाहर निकला।
इसके बाद सराय थाने की पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी लोगों को अस्पताल भेजा। गंभीर हाल में तीन लोगों को एक गाड़ी से हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी गाड़ी से चौथे व्यक्ति को पीएचसी भेजा गया, जहां से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मिथेन गैस सीधे दिमाग पर असर डालती है
सोख्ता टंकी में घुसकर सभी का रेस्क्यू करने वाले दमकलकर्मियों ने बातचीत के दौरान बताय कि करीब 15 फीट गढ्ढा था। सोख्ता का निर्माण घर बनने के समय ही किया गया था। सोख्ता टंकी के अंदर ही बनी है। सोख्ता से पानी निकालने के दौरान ही सबसे पहले मृत आनंद कुमार के पुत्र प्रियांश कुमार का पैर स्लिप कर गया और सोख्ता टंकी में गिर गया। दरअसरल सेप्टिक टैंक (सोख्ता टंकी) में मिथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें मौजूद होती हैं। इसमें मिथेन गैस तो काफी तीव्र गंध वाली है। यह सीधे दिमाग पर असर डालती है, जिससे संपर्क में आने वाला व्यक्ति बेहोश हो जाता है




साइन इन