Thirteen year old boy throat slit 10 year girl in katihar बिहार में 13 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की को गला रेत मार डाला, मकई के खेत में खौफनाक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 13 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की को गला रेत मार डाला, मकई के खेत में खौफनाक कांड

Bihar Crime: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हरकत की भी आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जांच के दौरान पुलिस ने खेत की ओर आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की।

Mon, 2 March 2026 07:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कटिहार
share
बिहार में 13 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की को गला रेत मार डाला, मकई के खेत में खौफनाक कांड

Bihar Crime: बिहार के कटिहार जिले में बड़ा कांड हुआ है। यहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत एक गांव में रविवार सुबह मकई के खेत से एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव मिला। बच्ची की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले में गांव के ही एक 13 वर्षीय नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में बालक ने खुरपी से गला रेत हत्या की बात स्वीकार की है।

बच्ची शनिवार दोपहर बाद से ही लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी। पुलिस छानबीन में जुटी ही थी कि इसी बीच मकई के खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हरकत की भी आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जांच के दौरान पुलिस ने खेत की ओर आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। इसी क्रम में एक नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सच सामने आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में होली से पहले बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं को अगली किस्त अप्रैल-मार्च तक, खाते में कितने पैसे आएंगे

पूछताछ में उसने बताया कि मृतका उसके नशे की आदत की जानकारी उसके परिजनों को देती थी, जिससे वह नाराज था। इसी कारण वह उसे खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्ट्या नाबालिग बालक द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के रंग में भंग डालने वालों की सूचना यहां दें, 700से ज्यादा मजिस्ट्रेट तैनात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।