Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana बिहार में महिलाओं को अगली किस्त अप्रैल-मार्च तक, खाते में कितने पैसे आएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महिलाओं को अगली किस्त अप्रैल-मार्च तक, खाते में कितने पैसे आएंगे

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: सर्वे के बाद जीविका के पास इसकी सूची प्राप्त हो जाएगी कि कितनी महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं और उनकी आगे की जरूरतें क्या हैं। इसी के अनुरूप इन महिलाओं को जीविका द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Mon, 2 March 2026 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में महिलाओं को अगली किस्त अप्रैल-मार्च तक, खाते में कितने पैसे आएंगे

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये प्राप्त करने वाली महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं, इसको लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। जीविका के कर्मी मोबाईल एप के माध्मय से महिलाओं से बात कर जानकारी अपलोड कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभुकों के व्यवसाय का आकलन कर उन्हें अगली किस्त का भुगतान किया जा सके।

राज्य की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को अब तक 10-10 हजार रुपये दिये गए हैं। इन महिलाओं को रोजगार प्रारंभ करने के लिए ही राशि दी गई है। सर्वे के बाद जीविका के पास इसकी सूची प्राप्त हो जाएगी कि कितनी महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं और उनकी आगे की जरूरतें क्या हैं। इसी के अनुरूप इन महिलाओं को जीविका द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिन महिलाओं का रोजगार बेहतर चल रहा है, उन्हें इस योजना की अगली किस्त की राशि दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के स्कूलों ने की बड़ी गलती, लाखों छात्रों के पोशाक-साइकिल योजना पर संकट

उम्मीद की जा रही है कि मार्च-अप्रैल में भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिहार लघु उद्यमी योजना से आच्छादित लाभुकों को महिला रोजगार योजना में अब आगे कोई राशि नहीं दी जाएगी। रोजगार के सर्वे की राज्य मुख्यालय से जीविका द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। वहीं, निर्देश है कि सर्वे काम जल्द पूरा करें।

विशेष परिस्थिति में एकमुश्त दो लाख मिलेंगे

बेहतर रोजगार करने वाली महिलाओं को चार चरणों में अधिकतम दो लाख रुपये दिये जाएंगे। विशेष परिस्थिति में महिला को एकमुश्त भी दो लाख रुपये दिये जा सकते हैं। मगर इसके लिए राज्य स्तर पर गठित समिति की अनुशंसा अनिवार्य होगी। पहली किस्त में 20 हजार रुपये मिलेंगे, इसके अतिरिक्त लाभुक भी पांच हजार रुपये का अंशदान करेंगे। दूसरी किस्त में 40 हजार, तीसरी में 80 हजार और अंतिम किस्त में 60 हजार रुपये राज्य सरकार महिलाओं को देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के रंग में भंग डालने वालों की सूचना यहां दें, 700से ज्यादा दंडाधिकारी तैनात

18 लाख महिलाओं का हो रहा सत्यापन

राज्य की 1.81 करोड़ महिलाओं को राशि देने के बाद और 18 लाख के आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। ये महिलाएं शहरी क्षेत्रों की हैं, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। 15 मार्च तक इनका सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश सभी नगर निकायों को दिया गया है। इसके बाद इन महिलाओं का समूह बनाया जाएगा और सभी के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये हस्तांतरित किये जाएंगे। इसके छह महीने बाद इनके रोजगार का भी आकलन कर अगली किस्त की राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन को गोलियों से भूनने का था प्लान, प्रेमिका को शूट करने वाले ने खोले राज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।