Smoke came out of Kosi Express passengers starts jumping from train chaos ensued कोसी एक्सप्रेस से निकला धुआं, ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री; मची अफरातफरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कोसी एक्सप्रेस से निकला धुआं, ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री; मची अफरातफरी

पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार सुबह सहरसा जिले में धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोसी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई।

Sat, 31 May 2025 09:01 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, सहरसा
share
कोसी एक्सप्रेस से निकला धुआं, ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री; मची अफरातफरी

बिहार के सहरसा जिले में शनिवार सुबह चलती ट्रेन से धुआं उठने से दहशत मच गई। पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी-1 से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों ने हल्ला मचा दिया। फिर वैक्यूम करते हुए ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग ट्रेन से कूदकर जान बचाने के लिए भागने लगे। यह वाकया सलखुआ के गोरगामा ढाला के पास हुआ। हालांकि, ट्रेन कोपरिया स्टेशन के पास आकर रुकी।

ट्रेन रुकने के बाद जब जांच पड़ताल की गई तो बैट्री बॉक्स से धुआं निकलता पाया गया। उसे दुरुस्त करने में 22 मिनट लग गए। इस दौरा ट्रेन कोपरिया स्टेशन के पास ही खड़ी रही। जब धुआं निकलना बंद हुआ तो यात्रियों एवं रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि ट्रेन में आग नहीं लगी, नहीं तो सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मेमू ट्रेन की बोगी में फंसी बाइक, बड़ा रेल हादसा टला

एकबारगी धुआं निकलता देख ट्रेन में दहशत का माहौल हो गया। ट्रेन के गार्ड अशोक कुमार बने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं थी। बैटरी बॉक्स से चिंगारी निकली थी। उसे दुरुस्त कर लिया गया है। ठीक होने के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।