All India Mahila Congress President Alka Lamba Appointed 24 District President before bihar elections बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

रोहतास में रिंकू देवी, गया जी में डॉ. पिंकी कुमारी, नालंदा में रीना देवी, सीवान में इंदु सिंह, बक्सर में निर्मला देवी, गोपालगंज में शीला जायसवाल, औरंगाबाद में गायत्री देवी, अररिया में गुलशन आरा, नवादा में शमा परवीन, मधेपुरा में नीलू ठाकुर को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Thu, 29 May 2025 05:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने 24 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद बुधवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। पूर्वी चंपारण में किरण कुमारी, सीतामढ़ी में उषा शर्मा, मधुबनी में आभा पांडेय, सुपौल में कुमारी स्वाति, पूर्णिया में अंजुम कौसर, दरभंगा में पूनम झा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में जूही प्रीतम, समस्तीपुर में देविता कुमारी गुप्ता, बेगूसराय में गायत्री देवी, खगड़िया में शमा परवीन, भागलपुर में कोमल सृष्टि, पटना शहरी में मीणा निषाद, पटना ग्रामीण-1 में अजीता पांडे को जिम्मा दिया गया है।

रोहतास में रिंकू देवी, गया जी में डॉ. पिंकी कुमारी, नालंदा में रीना देवी, सीवान में इंदु सिंह, बक्सर में निर्मला देवी, गोपालगंज में शीला जायसवाल, औरंगाबाद में गायत्री देवी, अररिया में गुलशन आरा, नवादा में शमा परवीन, मधेपुरा में नीलू ठाकुर को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कुमारी सोनी को लखीसराय की कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा

वहीं, छह उपाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। इसमें दरभंगा से डॉ. सुधा प्रसाद, मुंगेर से फौजिया राणा, पटना से विनीता भगत, वैशाली से डॉ. सुनीता सिंह और पश्चिम चंपारण से मंजू बाला पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भागलपुर से अनामिका शर्मा और सुनंदा रक्षित को महासचिव बनाया गया है। रोहतास से मंजू लता और श्वेता रानी, बेगूसराय से रूबी शर्मा और गया से रिया कुमारी को सचिव बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।