two chinese people arrested from india nepal border while videography भारत-नेपाल सीमा पर वीडियोग्राफी, ना पासपोर्ट ना वीजा; दो चीनी शख्स अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भारत-नेपाल सीमा पर वीडियोग्राफी, ना पासपोर्ट ना वीजा; दो चीनी शख्स अरेस्ट

पुलिस के अनुसार, एक युवक पूरी तरह चीनी भाषा बोल रहा है तो दूसरा युवक चीनी के अतिरिक्त हल्की-फुल्की अंग्रेजी बोल रहा है। युवकों ने अधिकारियों को बताया है कि डॉक्यूमेंट किसी होटल में रखा हुआ है। इस कारण दोनों युवकों के नाम और पता की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Thu, 29 May 2025 05:53 AMहिन्दुस्तान टीम एक संवाददाता, हरलाखी, मधुबनी
share
भारत-नेपाल सीमा पर वीडियोग्राफी, ना पासपोर्ट ना वीजा; दो चीनी शख्स अरेस्ट

भारत-नेपाल सीमा के जटही-पिपरौन बॉर्डर पर बुधवार देर शाम नो मेंस लैंड की वीडियोग्राफी करते दो चीनी युवकों को एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास न पासपोर्ट है और न ही वीजा। आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए पहुंच गए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

48वीं वाहिनी जयनगर के पिपरौन एसएसबी के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त, हरलाखी एसएचओ इंस्पेक्टर अनुप कुमार व अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चीनी युवकों से पूछताछ के बाद अधिक जानकारी साझा की सकेगी। पुलिस के अनुसार, एक युवक पूरी तरह चीनी भाषा बोल रहा है तो दूसरा युवक चीनी के अतिरिक्त हल्की-फुल्की अंग्रेजी बोल रहा है। युवकों ने अधिकारियों को बताया है कि डॉक्यूमेंट किसी होटल में रखा हुआ है। इस कारण दोनों युवकों के नाम और पता की जानकारी नहीं मिल सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।