Three JIAS terrorists entered Bihar via Nepal Police Headquarters issued high alert नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट

जिन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की बात सामने आई है उनमें बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान, उमरकोट का आदिल हुसैन और रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान शामिल है।

Thu, 28 Aug 2025 10:18 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, अमित चौधरी, भागलपुर
share
नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस गए हैं। तीनों आतंकियों के नाम और फोटो साझा करते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। जिन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की बात सामने आई है उनमें बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान, उमरकोट का आदिल हुसैन और रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान शामिल है। तीनों के पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंचे थे। वहां से बिहार में घुसपैठ की बात कही गई है। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर ने अलर्ट जारी किया गया है।

आतंकी घटना की आशंका

तीनों आतंकियों द्वारा देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। भागलपुर के आसपास के जिलों की बात करें तो अररिया, किशनगंज और सुपौल नेपाल बॉर्डर से मिलती है। वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण भी बॉर्डर से जुड़ा है। मुख्यालय ने इन जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के स्कूल में छात्रा की जलकर हुई मौत के बाद सड़क पर बवाल, सब-इंस्पेक्टर घायल

क्या कह रहे पदाधिकारी?

पाकिस्तान के तीन संदिग्धों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ को लेकर मुख्यालय ने अलर्ट किया है। जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। -प्रमोद कुमार मंडल, डीआईजी, पूर्णिया रेंज

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सेक्स का हाईटेक रैकेट उजागर, दो गिरफ्तार; ऑनलाइन सिस्टम से धंधा

नजरे सद्दाम भी पकड़ाया था

नेपाल बॉर्डर से पाकिस्तानी और पाक समर्थित संदिग्ध आतंकियों के बिहार में प्रवेश की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल पांच सितंबर को मोतिहारी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से भागलपुर के बरहपुरा के रहने वाले नजरे सद्दाम को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन से संपर्क होने की बात भी सामने आई थी। इस साल फरवरी में एनआईए की टीम नजरे सद्दाम के बरहपुरा स्थित घर भी पहुंची थी। नजरे सद्दाम के घर की तलाशी ली गई थी और महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां, अब बर्दाश्त नहीं हो रहा; BPSC छात्रा का सुसाइड नोट रुला देगा
ये भी पढ़ें:पटना में 40 साल की महिला से रेप, झोपड़ी में घुस युवक ने की हैवानियत
ये भी पढ़ें:पटना में फोरलेन पर नग्न हालत में मिली 18 साल की लड़की, रेप की आशंका;शरीर पर जख्म

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी भी जानकारी को तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां तीनों आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं। साथ ही सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैैं।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते बिहार विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। यही कारण है कि PHQ ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।