High tech sex racket exposed in Patna, two arrested business run through online system पटना में सेक्स का हाईटेक रैकेट उजागर, दो गिरफ्तार; ऑनलाइन सिस्टम से चलता था धंधा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में सेक्स का हाईटेक रैकेट उजागर, दो गिरफ्तार; ऑनलाइन सिस्टम से चलता था धंधा

छापेमारी के दौरान पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए थे। ऑनलाइन सिस्टम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी।

Thu, 28 Aug 2025 09:28 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना में सेक्स का हाईटेक रैकेट उजागर, दो गिरफ्तार; ऑनलाइन सिस्टम से चलता था धंधा

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा का पर्दाफाश किया है। डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक महिला को मुक्त कराया। होटल से एक महिला को मुक्त कराया गया। हैरत की बात यह कि जिस्मफरोशी के धंधे में सबकुछ डिजिटल और ऑनलाइन चलता था। पुलिस धंधे में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगा रही है।

पटना एसपी सिटी (सेन्ट्रल) दीक्षा ने बताया कि एक महिला ने गुप्त सूचना दी थी कि अशोक राजपथ स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। यह होटल रिहायशी मोहल्ले के बीच में है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी टाउन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी में होटल से कॉन्डम, शक्ति वर्धक गोलियां समेत कई आपत्तिजनक सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी से पहले मंगेतर संग किया सेक्स, वीडियो वायरल; युवक पर FIR दर्ज

डिजिटल साक्ष्य भी बरामद

छापेमारी के दौरान पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए थे। पुलिस की ओर से बताया गया कि मोबाइल से लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। ऑनलाइन सिस्टम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। डिजिटल माध्यम से ग्राहकों के लिए लड़कियों की बुकिंग होती थी। पुलिस ने कई फोटो और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास होटल में ले गई और शारीरिक संबंध बनाने को कहा, महिला का ससुराल वालों पर आरोप

होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार

इस धंधे में होटल संचालक की बड़ी भूमिका थी। जांच में पता चला कि वह गलत पैसे कमाने के लिए होटल में धंधा करवाता था। इस मामले में पुलिस ने कदमकुआं के भिखना पहाडी निवासी नवल किशोर और एक अन्य एमआईजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। होटल से एक महिला को भी मुक्त कराया है। महिला पटना की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।