पटना में फोरलेन पर नग्न हालत में मिली 18 साल की लड़की, रेप की आशंका;शरीर पर कई जख्म
पुलिस बेगूसराय से बाढ़ फोरलेन इलाके में महिला के जख्मी हालत में पहुंचने की जांच शुरू कर दी गई है। सिकंदरा गांव के पास खेत में पशु चरा रहे ग्रामीणों ने महिला को जख्मी और नग्न हालत में आते देखा। वह बदहवास थी।

पटना में बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के केव्वाली खंथा के पास फोरलेन पर एक नग्न महिला जख्मी हालत में मिली। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। लगभग 18 वर्षीया महिला के दोनों हाथ भी टूटे हैं। ग्रामीणों ने महिला को पुराने कपड़े पहनाये। हालांकि महिला अस्पताल ले जाने के क्रम में बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला बेगूसराय जिले के एक गांव की रहने वाली है।
शनिवार से महिला मायके से गायब थी। उसके पिता ने फोटो से पहचान की है। पुलिस बेगूसराय से बाढ़ फोरलेन इलाके में महिला के जख्मी हालत में पहुंचने की जांच शुरू कर दी गई है। सिकंदरा गांव के पास खेत में पशु चरा रहे ग्रामीणों ने महिला को जख्मी और नग्न हालत में आते देखा। वह बदहवास थी। ग्रामीण ने गमछा और कपड़े देकर डायल पुलिस 112 को सूचना दी । महिला को पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला की आंख, सिर के साथ शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान हैं। अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. विनय कुमार चौधरी के अनुसार महिला की जांच के लिए नमूना लिया गया है ताकि दुष्कर्म की की जांच की जा सके। महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।




साइन इन