कटिहार में तीन बाइक सवारों को सूमो ने रौंदा; वोटर अधिकार यात्रा से लौट रहे थे, हालत गंभीर
कटिहार जिले तीन बाइक सवारों को तेज रफ्तार सूमो ने रौंद दिया। जिसमें तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों वोटर अधिकार यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वाहन चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है।

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 खोटा पर करीब दस बजे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल एक बाइक सवार को तेज रफ्तार चार पहिये वाहन ने ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बाइक सवार की पहचान मो. मलिक उम्र-35 ,मो. यूसुफ उम्र-25,मो.असताब उम्र-34 मरघिया किरामतपुर निवासी के रूप में हुई है। सभी जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी समेली लाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद तीनों जख्मी का गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे के लिए एनएच-31मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घटना की सूचना के बाद कोढ़ा सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार,थानाध्यक्ष विवेक कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त चार पहिये वाहन के चालक को गिरफ्तार करते हुए दोनों वाहन को जब्तकर आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे।स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन चालक नशे में धुत था। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चार पहिये वाहन से दो बोतल विदेशी शराब बरामद की है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर खोटा मोड़ समीप से वापस घर लौट रहे थे। तभी कुरसेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने सामने से ठोकर मार दी। जिससे घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी बाइक सवार के परिजनों के अनुसार तीनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इधर घटना को लेकर जख्मी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि तीनों बाइक सवार अस्पताल में इलाजरत है।




साइन इन