Tragic accident in capital Patna Bihar 9 killed in collision between Hiva and auto 4 in critical condition पटना में दर्दनाक हादसा, हाइवा और ऑटो की टक्कर में 9 की मौत; 4 की हालत गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में दर्दनाक हादसा, हाइवा और ऑटो की टक्कर में 9 की मौत; 4 की हालत गंभीर

पटना में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग जख्मी भी हो गए। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। 

Sat, 23 Aug 2025 09:53 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना में दर्दनाक हादसा, हाइवा और ऑटो की टक्कर में 9 की मौत; 4 की हालत गंभीर

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और हाइवा ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग जख्मी भी हो गए। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि ट्रक लेकर ड्राइवर भाग निकला। घटना पटना सिटी की है। दनियावां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के शिकार लोग नालंदा जिले के रहने वाले बताए जाए रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं। शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाइवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया। ये लोग नालंदा के रेरा मलामा गांव के निवासी हैं। एक ऑटो पर सवार होकर पटना आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक उन्हें गंगा स्नान करना था और इसके लिए वे फतुहा जा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काले धन का कुबेर निकला बिहार का इंजीनियर, छापा पड़ा तो फूंक दिए 2 से 3 करोड़ कैश

हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जांच की जा रही है। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस सीटीटीवी की मदद से पहचान और तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हर महीने 27 हजार लोगों को काट रहे कुत्ते, इन जिलों में ज्यादा खतरा

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर जुटे और घायलों की मदद की। बताया जा रहा है कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।