This is not the era of Mughal e Azam Anushka brother Akash Yadav openly came out in support of Tej Pratap ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर उतरे अनुष्का के भाई आकाश यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर उतरे अनुष्का के भाई आकाश यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से तेज प्रताप यादव के विवाद को निपटाने की पहल की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं कि फेसबुक पोस्ट के लिए निकाल दिया जाए।

Tue, 27 May 2025 05:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर उतरे अनुष्का के भाई आकाश यादव

तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज से अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिलेशनशिप को लेकर पोस्ट के बाद परिवार और राजद से निकाले गए तेज प्रताप के समर्थन में अनुष्का यादव के भाई और छात्र रालोजपा के अध्यक्ष आकाश यादव खुलकर उतर आए हैं। आकाश ने कहा कि अनुष्का मेरी छोटी बहन है, और वो बालिग है, ऐसे में दो बालिग लोगों के निजी संबंध पर वो मीडिया में बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव परिवार से आग्रह है कि दो परिवार की इज्जत, मान और सम्मान को जिस तरह नीलाम किया जा रहा है, इसको रोकने की पहल करें। कभी राजद में तेज प्रताप के करीबी रहे आकाश अब पशुपति पारस की पार्टी में हैं।

आकाश यादव ने कहा- “लालू यादव, तेजस्वी यादव और पूरे परिवार से आग्रह कर रहा हूं कि दो परिवार की इज्जत, मान और सम्मान को जिस तरह नीलाम किया जा रहा है, इसको रोकने की पहल करें। जल्दबाजी में घर से निकालना, पार्टी से निकालना, ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं है, ये संविधान और लोकतंत्र का दौर है। तेज प्रताप यादव जाने ही जाते हैं अपने ठोस कदम और फैसले की वजह से। शायद उनका रूप अभी कोई नहीं जान रहा है। हमने देखा है कि वो किस प्रकार अडिग रहते हैं अपनी बातों पर।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP नेता का दावा- तेज प्रताप के तीन रिलेशन हैं; मांझी ने भी लिया था सिन्हा नाम
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…

आकाश यादव ने कहा कि जो भी पर्सनल इश्यू हैं, वो सॉल्व हों, यही महाकाल से प्रार्थना है। सिर्फ फेसबुक पोस्ट के लिए घर और पार्टी से बेदखल करना सही नहीं है। मामला बैठकर सुलझाया जा सकता था। आकाश यादव ने कहा कि जब उनका घर देखता हूं तो सूर्यवंशम फिल्म की याद आती है और जब अपना घर देखता हूं तो मुगल-ए-आजम सिनेमा की याद आती है। आकाश ने कहा कि लालू यादव को पहल करके इस मामले को रोकना चाहिए नहीं तो ये लड़ाई बहुत आगे जाएगी।

अनुष्का और तेज प्रताप की फोटो वायरल होने के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी निष्कासित कर दिया और साथ ही परिवार से बेदखल कर दिया है। तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से हुए एक पोस्ट में अनुष्का के साथ फोटो और 12 साल से संबंध और प्यार का जिक्र था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या बोलीं;लालू-राबड़ी पर आरोप
ये भी पढ़ें:मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।