This is a crime how does he have two voter cards JDU Sanjay Jha targets Tejashwi Yadav ये तो अपराध है, उनके पास दो वोटर कार्ड कैसे; तेजस्वी यादव पर जेडीयू के संजय झा का निशाना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ये तो अपराध है, उनके पास दो वोटर कार्ड कैसे; तेजस्वी यादव पर जेडीयू के संजय झा का निशाना

तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के दावे के गलत साबित होने के बाद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पास दो वोटर कार्ड हैं, जो अपराध है। चुनाव ने बहुत अच्छा काम किया है। तेजस्वी के आरोप भ्रामक और बेबुनियाद हैं।

Sun, 3 Aug 2025 02:54 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
ये तो अपराध है, उनके पास दो वोटर कार्ड कैसे; तेजस्वी यादव पर जेडीयू के संजय झा का निशाना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा फेल होने के बाद से एनडीए के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। बिहार बीजेपी ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है। तो अब जदयू भी निशाना साधने से पीछे नहीं है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के दो वोटर कार्ड है, यह अपराध है। उन्होने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने जिस तरह से चुनाव आयोग पर आरोप लगाया, वह दुखद है। इस मामले पर वो सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।

संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार के लिए आधार तैयार कर रहे हैं। इसीलिए चुनाव आयोग पर भ्रामक और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्हें पता है कि चुनाव में उनकी हार तय है। लिहाजा, बहाने तलाश रहे हैं।

आपको बता दें शनिवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वोटर लिस्ट से खुद का नाम कटने का दावा किया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सबूत समेत उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दिखाया था। जो क्रमांक 416 पर था। जिसके बाद से एनडीए के नेता तेजस्वी पर हमले का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नाम कट जाने का दावा, चुनाव आयोग ने बताया गलत
ये भी पढ़ें:वोटिंग लिस्ट में अपना नाम भी नहीं पढ़ पा रहे; तेजस्वी के दावे पर सम्राट का तंज
ये भी पढ़ें:नीतीश का दामन थाम बोले अशोक राम, मेरे पीछे और भी हैं; 'हाथ' क्यों छोड़ा

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अशोक राम के अपने बेटे के साथ जदयू में में शामिल होने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े लोग जेडीयू के संपर्क में हैं। कांग्रेस के लोगों को पता है कि अब जमीन पर उनका कुछ नहीं बचा है। लिहाजा, वे उसे छोड़ना चाहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।