patna police deployed more than 700 magistrate issued phone number on holi Holi 2026: होली के रंग में भंग डालने वालों की सूचना इस नंबर पर दें, पटना में 700 से ज्यादा मजिस्ट्रेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Holi 2026: होली के रंग में भंग डालने वालों की सूचना इस नंबर पर दें, पटना में 700 से ज्यादा मजिस्ट्रेट

Holi 2026: पटना सदर अनुमंडल में 94, पटना सिटी अनुमंडल में 163, दानापुर अनुमंडल में 69, बाढ़ अनुमंडल में 144, मसौढ़ी अनुमंडल में 58 व पालीगंज अनुमंडल में 79 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Mon, 2 March 2026 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
Holi 2026: होली के रंग में भंग डालने वालों की सूचना इस नंबर पर दें, पटना में 700 से ज्यादा मजिस्ट्रेट

Holi 2026: होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएपी कार्तिकेय के शर्मा ने पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने, सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए हैं। यही नहीं पटना जिले के 607 स्थानों पर 109 वरीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 758 दंडाधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि इस वर्ष होली पर दंडाधिकारियों संग पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र व लाठी बल को भी लगाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि पटना सदर अनुमंडल में 94, पटना सिटी अनुमंडल में 163, दानापुर अनुमंडल में 69, बाढ़ अनुमंडल में 144, मसौढ़ी अनुमंडल में 58 व पालीगंज अनुमंडल में 79 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के स्कूलों ने की बड़ी गलती, लाखों छात्रों के पोशाक-साइकिल योजना पर संकट

जिला नियंत्रण कक्ष में 33 दंडाधिकारियों, पटना सिटी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 16, मसौढ़ी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 28, पालीगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 07, बाढ़ अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 09 व दानापुर नियंत्रण कक्ष में 41 दंडाधिकारियों को तीन पालियों में सुरक्षित रखा गया है। पटना सदर अनुमंडल क्षेत्र में 05 गश्ती दल 24 गुना 7 पेट्रोलिंग करेगा। अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है।

क्विक रिस्पांस टीम बनी

होली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं मोबाइल पार्टी भी सक्रिय रहेगी। डीएम-एसएसपी ने मोटरसाइकिल गश्ती से गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने की सलाह दी। सभी अनुमंडलों, प्रखंडों व थानों में ससमय शांति समिति की बैठक की जा रही है। 24 गुना 7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234), डायल-112 व जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) पर सूचना दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के स्कूलों ने की बड़ी गलती, लाखों छात्रों के पोशाक-साइकिल योजना पर संकट

● होलिका दहन एवं होली पर लोगों की सुविधा, सुरक्षा व आपदा की स्थिति में मानकों के अनुरूप व्यवस्था करें।

● अग्नि-सुरक्षा के दृष्टिकोण से थानों एवं चिह्नित स्थलों पर अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति करें, अस्पतालों में मेडिकल टीम तैनात हो।

● होली पर नदियों में निजी नाव के परिचालन पर रोक लगायी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।

● विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर 2-2 मोटर बोट व अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों एवं जवानों के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीम की तैनाती हो।

● सभी नदियों और तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट एवं अन्य सभी संसाधनों के साथ नावों, नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया।

● सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे। सीसीटीवी, वीडियो कैमरा एवं ड्रोन से निगरानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन को गोलियों से भूनने का था प्लान, प्रेमिका को शूट करने वाले ने खोले राज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।