thieves come from car and Theft in flats patna police caught them बिहार के रईस चोर! कार से आकर बंद फ्लैट में करते थे चोरी; पटना में गिरोह का भंडाफोड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के रईस चोर! कार से आकर बंद फ्लैट में करते थे चोरी; पटना में गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों फ्लैट में हुई चोरी की वारदात एक ही शैली में की गई है। दोनों घटनाओं में चार ही बदमाश शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश कार से अपार्टमेंट में आते दिखे और जाते दिखे। जांच में पता चला कि कार खुशरूपुर के विक्की की है।

Wed, 2 July 2025 07:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के रईस चोर! कार से आकर बंद फ्लैट में करते थे चोरी; पटना में गिरोह का भंडाफोड़

पटना में शास्त्रीनगर पुलिस ने कार से घूमकर बंद फ्लैट में चोरी करने वाले गिरोह का सोमवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के अपराधी खुशरुपुर के तनीतर गांव निवासी प्रद्युम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 2.12 लाख रुपये, पांच लाख के जेवर, पुराने नोट और चोरी में प्रयुक्त कार मिली है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है।

16 जून को शास्त्रीनगर के गोकुल पथ स्थित आरजे इंक्लेव के फ्लैट संख्या 204 का ताला तोड़कर बदमाशों ने नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ली थी। उस फ्लैट में रहने वाला परिवार इलाज कराने चंडीगढ़ गया था। इसी प्रकार 28 जून की रात बदमाशों ने दीघा-आशियाना रोड के रामनगरी मोड़ के पास वृंदावन गार्डेन अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवर चोरी कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ा; कैसे बिगड़ी तबीयत

इस पर नगर पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने डीएसपी सचिवालय टू के नेतृत्व में टीम गठित की थी।­ टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों फ्लैट में हुई चोरी की वारदात एक ही शैली में की गई है। दोनों घटनाओं में चार ही बदमाश शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश कार से अपार्टमेंट में आते दिखे और जाते दिखे। जांच में पता चला कि कार खुशरूपुर के विक्की की है। पुलिस ने छापा मारकर विक्की को घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण और नकदी के अलावा पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के 84 हजार रुपये मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण और उत्तर में ठनका से आफत, दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट;कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:पटना में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, IG का आदेश- केस का हो स्पीडी ट्रायल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।