ये MY वाले लोग हैं, लेकिन मुस्लिमों को... एंटी वक्फ रैली में तेजस्वी के शामिल होने पर बोले अशोक चौधरी
पटना के गांधी मैदान में एंटी वक्फ रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने पर जदयू के महासचिव और मंत्री अशोर चौधरी ने निशाना साधा। उन्होने कहा कि तेजस्वी को ये सूट करता है, वो खुद को एमवाई वाला क्लेम करते हैं। लेकिन मुस्लिमों को देखना चाहिए कि 15 साल के लालू राज में उनके लिए क्या किया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 29 जून को पटना के गांधी मैदान में एंटी वक्फ प्रदर्शन में शामिल होने पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर नीतीश सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि तेजस्वी को ये सूट करता है। क्योंकि वो खुद को MY (मुस्लिम-यादव) वाला क्लेम करते हैं। लेकिन मुस्लिमों को ये देखना चाहिए कि जब 15 साल ये लोग सरकार में थे, तब क्या किया था? 15 सालों में कितने अल्पसंख्यक छात्रावास बने, कितने मदरसे सरकारी बनाए गए, कितने मदरसों को पांचवां वेतनमान मिला, कितने अल्पसंख्यक बच्चों को बीपीएससी, आईएएस और आईपीएस परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थान चलाकर मदद की गई और कितने लोग इंटरव्यू में भाग ले रहे हैं।
अशोक चौधरी ने कहा कि इस राज्य में हमारे अल्पसंख्यक स्कूलों के जरिए कितने लोगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है? कौन आने वाली नस्लों को सुधारने की कोशिश कर रहा है, और कौन सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करके वोट लेना चाहता है। जाति और धर्म की आधारित राजनीति करने वालों को बधाई। हम लोग विकास की राजनीति में लगे हैं। नीतीश कुमार कहते हैं कि वो वोट देने वाले, और नहीं देने वाले दोनों के विकास के लिए काम करते हैं।
आपको बता दें रविवार को पटना में एंटी वक्फ रैली में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी, तो नए वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंकने का काम करेंगे और बिहार में इस बिल को लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने बिल के प्रावधानों में गैर-मुस्लिमों को वक्फ बोर्ड में शामिल करना और जिलाधिकारियों को वक्फ संपत्तियों के सर्वेक्षण की अतिरिक्त शक्तियां देने को संविधान के अनुच्छेद 26 का उल्लंघन बताया जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है।




साइन इन