Prashant Kishor called Ashok Chaudhary an all party leader cornered JDU RJD on nepotism प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने परिवारवाद के मामले पर नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के सर्वदलीय नेता बताया है। उन्होने कहा कि उनके पिता कांग्रेस में विधायक-मंत्री रहे, खुद जेडीयू में विधायक-मंत्री, बेटी एलजेपी-आर सांसद और दामाद आरएसएस कोटा से धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बने हैं।

Tue, 17 June 2025 08:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा

बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में परिवारवाद के मामले पर आरजेडी और जेडीयू दोनों को घेरा। पीके ने अशोक चौधरी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होने कहा था कि दामाद सायन कुणाल आरएसएस कोटा से धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बने हैं, न कि मुख्यमंत्री और मेरे दामाद होने के चलते। जिस पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अशोक चौधरी सर्वदलीय नेता है। बाबू जी कांग्रेस में विधायक-मंत्री रहे, खुद जेडीयू में विधायक-मंत्री, बेटी (शांभवी चौधरी) लोजपा-आर सांसद और दामाद आरएसएस कोटा से धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बने हैं। तो सब दलों में एक ही परिवार के लोग रहेंगे।

परिवारवाद पर तेजस्वी को घेरते हुए पीके ने कहा कि जिसके परिवार के 8 लोग राजनीति में हैं, वो दूसरों पर उंगुली उठा रहा है। ये दोनों दल एक ही जैसे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी का झगड़ा बढ़ा, पीके बोले- पता नहीं किससे पंगा ले रहे
ये भी पढ़ें:हमको डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ, अशोक चौधरी के केस करने पर बोले प्रशांत किशोर

वहीं 20 जून को पीएम मोदी के सीवान दौरे के सवाल पर पीके ने कहा कि मोदी जी आने वाले हैं, इसमें नया क्या बात है? चुनाव है तो हर महीने आएंगे। बिहार की गरीब जनता के पैसे से आकर यहां पर सभा करेंगे, और वही बात बताएंगे कि आप लोगों को 4 किलो अनाज दे दिए, पाकिस्तान को सबक सिखा दिए, मंदिर बना दिए। मोदी जी ये नहीं कहेंगे गोपालगंज का चीनी मिल कब चालू होगा? 15 साल हो गया लेकिन मोदी जी ने नहीं बताया कि बिहार से पलायन कब रुकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर पर मानहानि का केस करेंगे अशोक चौधरी, ऐसा क्या कर दिया पीके ने?

पीके ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को यहां आकर बताना चाहिए, कि कब बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा। गुजरात में फैक्ट्रियों को चलाने के लिए बिहार के लड़कों का पसीना नहीं बहेगा। बिहार के बच्चे बिहार को बनाने में अपना पसीना बहायेंगे। गुजरात में फैक्ट्रियों की बात करते हैं और बिहार में 4 किलो अनाज की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।