The deaths of Devar Bhabhi niece in tragic accident while attending a relative funeral in Sasaram Bihar देवर,भाभी, भतीजी की मौत से मचा कोहराम; रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देवर,भाभी, भतीजी की मौत से मचा कोहराम; रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर जैसे ही पहुंची कि कोहराम मच गया। तीनों की की अर्थी जब एक साथ उठी तो लोगों के आंसू छलक पड़े।

Sun, 12 April 2026 10:41 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
देवर,भाभी, भतीजी की मौत से मचा कोहराम; रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Bihar Accident News: बिहार के सासाराम में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत से परिजनों और संबंधियों के बीच मातम पसर गया। मरने वाले देवर, भाभी और भतीजी थे। घटना कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव की है। परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर जैसे ही पहुंची कि कोहराम मच गया। तीनों की की अर्थी जब एक साथ उठी तो लोगों के आंसू छलक पड़े। सभी अपने एक संबंधी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।

मृतकों में 30 वर्षीय परमानन्द, 25 वर्षीय खुशबू देवी तथा 2 वर्षीय काव्या शामिल है। सभी सासाराम से अपनी दादी के श्राद्धकर्म में शामिल होने कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गाँव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRABU पीजी हॉस्टल बना 'कारतूस’ की मंडी, 200 गोलियों के साथ 2 शातिर तस्कर अरेस्ट

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए थे। हृदय विदारक और संवेदना को झकझोर देने वाली स्थिति उस समय पैदा हो गई, जब एंबुलेंस मृतकों शवों लेकर गांव में पहुंचीं। वहां चीख पुकार मच गई। परिजन तीनों की अर्थियों को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर गंगा घाट ले जाने के लिए बसों पर लोड करने लगे तो ग्रामीणों के आंसू छलक गए और चित्कार की गूंज से हवा भी मौन हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेलर मास्टर की चाकू गोदकर हत्या, 2 भाई और मां पर जानलेवा हमला; खूनी कांड कहां?

ग्रामीणों ने बताया कि मैनपुर निवासी रामायण सिंह के दो पुत्रों में विकास कुमार सिंह बड़े थे। उनकी पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। परिवार में एकमात्र चार वर्षीया पुत्री काव्या थी जो पूरे परिवार की दुलारी और प्यारी गुड़िया जैसी थी। बड़ा भाई विकास ने सासाराम स्थित बाजार समिति के सामने एक जेनरल स्टोर की दुकान खोल रखी थी। छोटा भाई परमानंद सिंह पढ़ाई करते हुए व्यवसाय में मदद करता था। वहजो अविवाहित था। शनिवार की देर रात बड़े भाई विकास ने कहा कि दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए एक गाड़ी किराया पर ले लो। परिवार और बच्चे के साथ सुरक्षित जाना चाहिए। लेकिन परमानंद ने कहा कि भाभी और काव्या को बाइक से लेकर धीरे-धीरे चला जाऊंगा। किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि रामायण सिंह की दुनिया ही इस तरह से उजड़ जाएगी। एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ‘नकली शादी’ गैंग का पर्दाफाश, शादी कर लूटते थे पैसे-जेवर; 8 दबोचे गए

घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौत से पूरे गांव में शोक की लहर से चारों ओर स्तब्धता छाई हुई थी। पुत्र वियोग में मृतक की मां ललिता देवी की चित्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के तीन सदस्यों की अर्थी एक साथ निकलते देख गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं भी शवों के अंतिम दर्शन करने के लिए घरों से बाहर निकल गईं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।