the police have arrested two smugglers illegally residing in a pg hostel at brabu in muzaffarpur BRABU पीजी हॉस्टल बना 'कारतूस’ की मंडी, 200 गोलियों के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

BRABU पीजी हॉस्टल बना 'कारतूस’ की मंडी, 200 गोलियों के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर की BRABU के पीजी हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे दो तस्करों को पुलिस ने 200 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक तिवारी और अनमोल कुमार बुलेट से कारतूस सप्लाई करने जा रहे थे। यूनिवर्सिटी में चल रहे तनाव और कुलपति आवास…

Sun, 12 April 2026 04:45 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
BRABU पीजी हॉस्टल बना 'कारतूस’ की मंडी, 200 गोलियों के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के हॉस्टल में रहकर कारतूसों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। पकड़े गए तस्करों की पहचान सिवान के अभिषेक तिवारी और सीतामढ़ी के अनमोल कुमार के रूप में हुई है।

यूनिवर्सिटी पीजी हॉस्टल में था डेरा

पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है वह बेहद डराने वाला है। गिरफ्तार दोनों तस्कर यूनिवर्सिटी परिसर स्थित 'पीजी थर्ड' हॉस्टल के कमरा नंबर 54 और 55 में अवैध रूप से रह रहे थे। ये तस्कर विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। कार्रवाई के दौरान दोनों अपनी बुलेट बाइक से कारतूसों की बड़ी खेप लेकर वापस पीजी थर्ड हॉस्टल ही जा रहे थे, तभी काजी मोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार ने टीम के साथ कलमबाग-खबरा रोड पर घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

विश्वविद्यालय में तनाव

हॉस्टल से कारतूसों की बरामदगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में माहौल काफी तनावपूर्ण है। कुलपति (VC) के कुछ फैसलों के खिलाफ छात्र पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे हैं। हाल ही में कुलपति आवास पर बम फेंकने की घटना भी हुई थी, जिसकी जांच अभी चल ही रही है। ऐसे में हॉस्टल से 200 गोलियों का मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि दोनों के पास से 200 गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस के बयान पर काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा घाट के पास खड़ी होकर अपना बच्चा बेचने लगी मां, बिहार में ममता का सौदा

पुलिस अब इन तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कारतूसों की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी। क्या इन गोलियों का इस्तेमाल विश्वविद्यालय में चल रहे विरोध प्रदर्शन या कुलपति आवास पर हुए हमले से जुड़ा है, पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के आम छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बाहरी लोग इतनी आसानी से हॉस्टल के कमरों में अवैध रूप से कैसे रह रहे थे और प्रशासन को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ‘नकली शादी’ गैंग का पर्दाफाश, शादी कर लूटते थे पैसे-जेवर; 8 दबोचे गए
ये भी पढ़ें:बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया 'आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगा पद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।