Tailor master stabbed to death two brothers mother attacked where in Darbhanga Bihar टेलर मास्टर की चाकू गोदकर हत्या, 2 भाई और मां पर जानलेवा हमला; बिहार में कहां हुआ खूनी कांड?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टेलर मास्टर की चाकू गोदकर हत्या, 2 भाई और मां पर जानलेवा हमला; बिहार में कहां हुआ खूनी कांड?

आधा दर्जन से अधिक बदमाश पड़ोस के बसतवाड़ा गांव से जहांगीर आलम के घर पहुंच गए। हमलावरों के पास हॉकी स्टिक, डंडे और बांस थे। विरोध करने पर जहांगीर आलम को चाकू से गोद दिया।

Sun, 12 April 2026 06:33 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
टेलर मास्टर की चाकू गोदकर हत्या, 2 भाई और मां पर जानलेवा हमला; बिहार में कहां हुआ खूनी कांड?

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एक टेलर मास्टर को बदमाशों ने चाकू गोदकर मारा डाला और बीच बचाव करने गए भाई और मां को भी जख्मी कर दिया। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की भारठी पंचायत के मनिहास गांव की घटना है। बगल के गांव से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस कांड की तहकीकात में जुट गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर कांड के कारणों का पता लगा रही है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए दरभंगा भेजा गया है। मृतक मनिहास निवासी 27 वर्षीय जहांगीर आलम बताया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले बसतवाड़ा निवसी मो. आदिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंची एसएफएल की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRABU पीजी हॉस्टल बना 'कारतूस’ की मंडी, 200 गोलियों के साथ 2 शातिर तस्कर अरेस्ट

बताया गया है कि मो. जहांगीर आलम का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। वह टेलर मास्टर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। परिजनों ने बताया कि दिन में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शनिवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक बदमाश पड़ोस के बसतवाड़ा गांव से जहांगीर आलम के घर पहुंच गए। हमलावरों के पास हॉकी स्टिक, डंडे और बांस थे। विरोध करने पर जहांगीर आलम को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ‘नकली शादी’ गैंग का पर्दाफाश, शादी कर लूटते थे पैसे-जेवर; 8 दबोचे गए

बदमाशों ने बचाने पहुंचे मृतक के भाई फरमूद आलम और चचेरे भाई दस्तगीर आलम को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। मां कौशर खातून जब बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।