the buxar police have busted a cunning gang involved in fraud under the pretext of marriage बिहार में ‘नकली शादी’ गैंग का पर्दाफाश, शादी कर लूटते थे पैसे-जेवर; 8 दबोचे गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में ‘नकली शादी’ गैंग का पर्दाफाश, शादी कर लूटते थे पैसे-जेवर; 8 दबोचे गए

बक्सर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। यह गिरोह नकली शादी करवाकर पैसे और जेवर लूट लेता था। चौंकाने वाली बात यह है कि दुल्हन बनी महिला पहले से ही दो बच्चों की मां निकली।

Sun, 12 April 2026 02:07 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
बिहार में ‘नकली शादी’ गैंग का पर्दाफाश, शादी कर लूटते थे पैसे-जेवर; 8 दबोचे गए

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है। यहाँ शादी के नाम पर भोले-भले लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बक्सर पुलिस ने इस 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के कुल आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

नकली शादी और फिर गहनों की लूट

यह गिरोह काफी योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दिया करता था। गिरोह के सदस्य पहले ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही होती थी। फिर उन्हें शादी का झांसा देकर एक महिला को 'दुल्हन' के रूप में पेश किया जाता था। शादी संपन्न होने के कुछ ही समय बाद गिरोह के अन्य सदस्य 'नकली पुलिसकर्मी' या दुल्हन के परिजन बनकर पहुँच जाते थे और लड़के वालों को डरा-धमकाकर गहने और पैसे लूट लेते थे।

दो बच्चों की मां बनी थी 'दुल्हन'

बक्सर एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वह महिला भी शामिल है जिसे दुल्हन बनाकर पेश किया गया था। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस महिला को कुंवारी बताकर शादी करवाई गई, वह पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। यह गिरोह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि बक्सर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय था।

कैश, गहने और ऑटो बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 38,500 रुपये नकद, सोने की बाली, चांदी की पायल, मोबाइल फोन और वह ऑटो बरामद किया है जिसका इस्तेमाल ये लोग वारदात को अंजाम देने के लिए करते थे। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि ये लोग योजना के तहत घटना को अंजाम देते थे ताकि पीड़ित पक्ष लोक-लाज के डर से पुलिस के पास न जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया 'आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगा पद
ये भी पढ़ें:सावधान! बिहार के इन 3 जिलों में अपनी जगह छोड़ रही है गंगा, 3 किमी तक मुड़ी धारा

फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और पूर्व में की गई ठगी की वारदातों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे मामलों में पूरी सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:76000 स्कूलों में म्यूजिक टीचर नहीं, तबला-ढोलक पर 150 करोड़ किए खर्च: तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।