The blood is hot it will boil Tejashwi will speak RJD new election song released गर्म खून है खौलेंगे ही, तेजस्वी तो बोलेंगे ही; आरजेडी का नया चुनावी सॉन्ग रिलीज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गर्म खून है खौलेंगे ही, तेजस्वी तो बोलेंगे ही; आरजेडी का नया चुनावी सॉन्ग रिलीज

आरजेडी ने नया चुनावी गाना लॉन्च किया है। 2 मिनट 41 सेकेंड के इस वीडियो में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को दर्शाया गया है। गाने के बोल हैं… गर्म खून है खौलेंगे ही, हक जनता का तो लेंगे ही, हो आंच जब बिहार पर, तेजस्वी तो बोलेंगे ही।

Tue, 26 Aug 2025 06:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्म खून है खौलेंगे ही, तेजस्वी तो बोलेंगे ही; आरजेडी का नया चुनावी सॉन्ग रिलीज

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरजेडी का नया चुनाव सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसे वोटर अधिकार यात्रा की तर्ज पर बनाया है। 2 मिनट 41 सेकेंट के वीडियो में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को दर्शाया गया है। गाने के बोल हैं... गर्म खून है खौलेंगे ही, हक जनता का तो लेंगे ही, हो आंच जब बिहार पर, तेजस्वी तो बोलेंगे ही। एसआईआर के खिलाफ शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का मकसद भी बताया है। बिहार के एक-एक वोटर का हक छीनने नहीं देंगे।

दो मिनट 41 सेकेंड के गाने में राहुल गांधी और तेजस्वी की वोटर यात्रा को दिखाया है। कैसे दोनों अलग-अलग जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। जनता से मिल रहे हैं, और संवाद कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल
ये भी पढ़ें:SC के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर तेजस्वी बोले- नाम जुड़वाने में जुट जाओ सब लोग
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी की औकात नहीं, कौन सीरियसली लेता है..., पीके का हमला

गाने के वीडियो में वोटर अधिकार यात्रा के तमाम पहलूओं के साथ-साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बाइक रैली को प्रमुखता से दिखाया गया है। एसआईआर और वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम कटने के विरोध में बिहार में यात्रा निकाली गई है। जिसमें इंडिया अलायंस के तमाम दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सुपौल से यात्रा के साथ जुड़ीं। वो दो दिन राहुल के साथ रहेंगी।

इसके अलावा यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखू सुखविंदर भी शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है, जो 1 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान 16 दिनों में 25 जिलों से होकर गुजरेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।