Tejashwi Yadav appeals RJD leaders to help deleted voters as supreme court questions opposition parties BLA contribution सुप्रीम कोर्ट के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर बोले तेजस्वी यादव- नाम जुड़वाने में जुट जाएं सब लोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सुप्रीम कोर्ट के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर बोले तेजस्वी यादव- नाम जुड़वाने में जुट जाएं सब लोग

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कटे 65 लाख नाम को लेकर विपक्षी दलों के एजेंट से आपत्ति नहीं आने पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद तेजस्वी यादव ने नाम जुड़वाने में जुट जाने की अपील की है।

Tue, 26 Aug 2025 09:06 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
सुप्रीम कोर्ट के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर बोले तेजस्वी यादव- नाम जुड़वाने में जुट जाएं सब लोग

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने अब जाकर राजद कार्यकर्ताओं के नाम वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कटे नामों को जुड़वाने में जुट जाएं। 1 सितंबर तक मतदाता सूची के मसौदे पर आपत्ति और दावा दाखिल करने का समय है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को इस मसले पर चल रहे मुकदमे की सुनवाई के दौरान आश्चर्य जताते हुए पूछा था कि राजनीतिक दलों के 1.60 लाख से ऊपर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अब तक कर क्या रहे हैं। अदालत ने कहा था कि इनको मतदाताओं की मदद करनी चाहिए।

तेजस्वी अभी वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं और उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीपीआई-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी समेत विपक्षी दलों के महागठबंध के नेता भी चल रहे हैं। तेजस्वी ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी के नेताओं से कहा है कि जिन लोगों के नाम कटे हैं, उनके नाम जुड़वाने में सब लोग जुट जाएं। सुप्रीम कोर्ट से हालांकि विपक्षी दलों को एक राहत मिली है कि अब चुनाव आयोग को आपत्ति और दावा की प्रक्रिया में उसके द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों के अलावा आधार कार्ड भी लेने कह दिया गया है।

बिहार SIR को लेकर 12 दलों को चुनाव आयोग नोटिस भेजेगा, SC के आदेश पर उठाया कदम

तेजस्वी ने वीडियो अपील में कहा- “जो वोटर का नाम काटा गया है, उसे जोड़ने की प्रक्रिया में आप सब लोग मिलकर लगिए। किसी भी मतदाता का नाम ना छूटे, सुनिश्चित करिए। आप लोगों की जिम्मेवारी है, किसी भी मतदाता का नाम ना छूटे, उसको जुड़वाने का काम करिए। खास तौर पर नए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में सब लोग सक्रिय भूमिका निभाएं। चुनाव आयोग लगातार बेईमानी करने पर उतारू है। ये हम सब लोगों की जिम्मेवारी है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम करें। किसी भी गरीब मतदाता का नाम ना छूटे। जहां यात्रा हो गई है वहां पूरी ताकत से लगिए। जहां यात्रा है, वहां एक दिन का काम है। मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ियां हैं, उसको आप लोग ठीक करवाइए।”

बिहार SIR में आधार को मानना ही होगा, चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

चुनाव आयोग के आधिकारिक बयान के मुताबिक सोमवार की सुबह 10 बजे तक राजनीतिक दलों से मात्र 10 दावे और आपत्तियां मिली हैं। ये सारी आपत्तियां और दावे महागठबंधन के दल सीपीआई-माले ने दाखिल की हैं। इसके अलावा अब तक किसी और दल ने कोई आपत्ति या दावा नहीं किया है। प्रमुख पार्टियों में भाजपा ने 53338, राजद ने 47506, जेडीयू ने 36550, कांग्रेस ने 17549, रालोजपा ने 1913, सीपीआई-एमएल ने 1496 और सीपीएम ने 899 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं।

पौन चार लाख नए वोटरों ने भी कर दिया है आवेदन

चुनाव आयोग को अभी तक 1 लाख 40 हजार 931 वोटरों से सीधे आपत्ति और दावा मिला है जबकि 3 लाख 79 हजार 692 नए लोगों ने भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आवेदन किया है। आयोग 1 सितंबर तक प्राप्त आपत्तियों और दावों का निस्तारण करते हुए 30 सितंबर को चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar SIR: 60 दिनों में 98.2% वोटर के दस्तावेज आ गए,13 लाख लोगों के पास अब 8 दिन
ये भी पढ़ें:वोट चोरी के लिए EC और BJP की पार्टनरशिप; राहुल गांधी ने SIR पर भी उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा; तीसरे चरण में प्रियंका गांधी होंगी शामिल
ये भी पढ़ें:BLA क्या कर रहे हैं? SC ने बिहार SIR पर निष्क्रियता को लेकर पार्टियों को फटकारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।