Prashant kishor said rahul gandhi has no status in bihar who takes him seriously राहुल गांधी की औकात नहीं, कौन सीरियसली लेता है..., प्रशांत किशोर का कांग्रेस सांसद पर हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी की औकात नहीं, कौन सीरियसली लेता है..., प्रशांत किशोर का कांग्रेस सांसद पर हमला

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की बिहार में कोई औकात नहीं है। ये राहुल गांधी और कांग्रेस बिहार में राजद के पिछल्लगू दल हैं। ये जंगलराज के सपोर्टर हैं। ये लोग क्या बोलेंगे। राहुल गांधी को कौन सीरियसली ले रहा है?'

Mon, 25 Aug 2025 10:13 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राहुल गांधी की औकात नहीं, कौन सीरियसली लेता है..., प्रशांत किशोर का कांग्रेस सांसद पर हमला

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इस बीच नेताओं की जुबान भी अब तीखी होती जा रही है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में राहुल गांधी की कोई औकात नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस तेजस्वी यादव और राजद की पिछल्लगू है। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने यह भी कह दिया कि राहुल गांधी को कोई सीरियसली नहीं लेता है।

दरअसल राहुल गांधी रविवार को वोटर अधिकार यात्रा के तहत पूर्णिया और अररिया जिले में मौजूद थे। यहां उन्होंने महागठबंधन के नेताओं के साथ सड़क पर वोटर अधिकार यात्रा निकाली और अररिया में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी जोरदार हमला बोला। लेकिन अब प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस यात्रा का कोई मतलब नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश, गरज-तड़क और वज्रपात से रहें सावधान

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की बिहार में कोई औकात नहीं है। ये राहुल गांधी और कांग्रेस बिहार में राजद के पिछल्लगू दल हैं। ये जंगलराज के सपोर्टर हैं। ये लोग क्या बोलेंगे। राहुल गांधी को कौन सीरियसली ले रहा है? ये लोग चल रहे हैं बिहार में। अभी चलिए तो कोई असर है। कोई देख रहा है कि कौन हैं राहुल गांधी? राहुल गांधी के लिए महागठबंधन जितनी ताकत लगा कर उनकी सभा में भीड़ लाता है, भीड़ से ज्यादा झंडा दिखाता है। उतना हम लोग गांव में सभा करते हैं तो उससे ज्यादा लोग आ रहे हैं।’

आपको बता दें कि इससे पहले भी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। प्रशांत किशोर ने कहा था कि राहुल गांधी को बिहार के जिलों का नाम तक नहीं पता है। पीके ने कहा था कि कभी कांग्रेस बिहार की एक बड़ी ताकत हुआ करती थी लेकिन आज उसका कोई वजूद नहीं बचा है। इस यात्रा से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स का शौक दांपत्य जीवन में बनी दरार, थाने पहुंची रार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।