Tension in Mahagathbandhan over seat sharing CPI ML stakes claim on 40 seats hands over list to Tejashwi सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में टेंशन? सीपीआई- एमएल ने ठोका 40 पर दावा, तेजस्वी को लिस्ट सौंपा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में टेंशन? सीपीआई- एमएल ने ठोका 40 पर दावा, तेजस्वी को लिस्ट सौंपा

CPI-ML के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य की चालीस सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी मे है। इसकी सूची उनकी ओर से को-ऑर्डिनेशन कमेटी को सौंप दिया गया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जहां भी उनकी पार्टी को लड़ाया गया वहां बेहतर माहौल बना।

Mon, 8 Sep 2025 03:25 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में  टेंशन? सीपीआई- एमएल ने ठोका 40 पर दावा, तेजस्वी को लिस्ट सौंपा

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हुआ है। लेकिन, सीटों की हिस्सेदारी को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। कांग्रेस, वीआईपी के बाद सीपीआई-एमएल ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के राज्य सचिव ने कहा है कि उन्हें 40 सीटें चाहिए जिनकी लिस्ट महागठबंधन नेतृत्व को सौंप दी गई है। इसे सीट शेयरिंग के लिए खींचतान के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इंडिया अलायंस की आधिकारिक घोषणा से पहले ही सीपीआई एमएल ने मीडिया में अपनी बात जारी कर दी है।

मोतिहारी में प्रेस को बुलाकर पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य की चालीस सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी मे है। इसकी सूची उनकी ओर से को-ऑर्डिनेशन कमेटी को सौंप दिया गया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जहां भी उनकी पार्टी को लड़ाया गया वहां बेहतर माहौल बना और महागठबंधन को मजबूती मिली। कार्यकर्ताओं के मेहनत से पार्टी के साथ साथ गठबंधन का भी फायदा हुआ है। दिल्ली से लेकर पटना तक इंडिया गठबंधन की कई दौर की बैठक हो चुकी है पर अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। उससे पहले घटक दलों का सीट राग खास संकेत देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन के साथ JMM और RLJP लड़ेंगी बिहार चुनाव! MGB की बैठक में बड़ा फैसला

सीटों पर दावा करने वाली भाकपा-माले पहली पार्टी नहीं है। इससे पहले कांग्रेस की ओर 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की जा चुकी है। वीआईपी के मुकेश सहनी तो एक कदम आगे हैं। उनकी पार्टी 60 सीटों के साथ साथ डिप्टी सीएम पर भी दावा ठोक रही है। तेजस्वी को सीएम बताते हुए मुकेश सहनी खुद को डिप्टी सीएम बताते नहीं थकते। लेकिन कांग्रेस ने इस पर अभी तक पत्ता नहीं खोला है। तेजस्वी को सीएम पद का चेहरा बताने पर राहुल गांधी और अल्लावारू और राहुल गांधी ने अभी तक सहमति नहीं दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे नितिन नवीन, बांकीपुर सीट पर महागठबंधन भी तैयार
ये भी पढ़ें:धमदाहा विधानसभा: JDU के गढ़ में लेशी सिंह के सामने मजबूत प्रत्याशी दे पाएगा MGB?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।