JMM and RLJP will contest Bihar elections with Mahagathbandhan Big decision in MGB meeting महागठबंधन के साथ JMM और RLJP लड़ेंगी बिहार चुनाव! MGB की बैठक में बड़ा फैसला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन के साथ JMM और RLJP लड़ेंगी बिहार चुनाव! MGB की बैठक में बड़ा फैसला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस की रालोजपा और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 

Sat, 6 Sep 2025 07:17 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन के साथ JMM और RLJP लड़ेंगी बिहार चुनाव! MGB की बैठक में बड़ा फैसला

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बाद महागठबंधन की पहली बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी (रालोजपा) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ेगी। शनिवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर महागठबंधन की बैठक हुई। जिसमें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी समेत कई नेता शामिल हुए।

आपको बता दें कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने पशुपति पारस से मुलाकात की थी। उन्होने इस बात का जिक्र किया था, जल्द ही रालोजपा और जेएमएम को महागठबंधन में साथ लेने को लेकर सहयोगी दलों से विचार-विमर्श करेंगे। जिसके कुछ दिनों बाद आज इस बात पर फैसला लिया गया कि पारस की RLJP और सोरेन की JMM महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी-जदयू से ये सवाल जरूर पूछना; नीतीश-मोदी डबल इंजन सरकार पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:बिहार बंद में भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी की, भाड़े पर लोग बुला लेते: तेजस्वी

इससे पहले हाल में पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के सीएम और जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। इन दौरान उन्होने नीतीश सरकार और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। जानकारी के मुताबिक आज की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर भी मंथन हुआ है। रालोजपा और जेएमएम के साथ आने के बाद महागठबंधन में उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। ये भी देखने वाली बात होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल कांग्रेस के ट्वीट में B से बीड़ी, B से बिहार क्यों लिखा? राजेश राम ने बताया
ये भी पढ़ें:चुनाव वाले बिहार की सड़क पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, साथ में राजेश राम

क्योंकि सीटों को लेकर महागठबंधन के सहयोगी वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, लेफ्ट पार्टियां अलग-अलग दावे करती आई हैं। सहनी जहां 60 सीटों पर दावा ठोंक रहे हैं, वहीं लेफ्ट दल बीते 2020 विधानसभा चुनाव में मिली 29 से ज्यादा सीटों की डिमांड कर रही हैं। ऐसे में अब दो नए दलों के शामिल होने से महागठबंधन में सीट बंटवारा आसान होता नहीं दिख रहा है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।