maternal brother raped his seven year old sister in bihar sitamarhi बिहार में ममेरे भाई ने 7 साल की बहन से किया रेप, लहूलुहान कर भागा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में ममेरे भाई ने 7 साल की बहन से किया रेप, लहूलुहान कर भागा

बच्ची की मां ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर के बगल में खेल रही थी। इस दौरान बगल के एक किशोर जो रिश्ते में बच्ची का ममेरा भाई लगता है ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Thu, 19 June 2025 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीतामढ़ी
share
बिहार में ममेरे भाई ने 7 साल की बहन से किया रेप, लहूलुहान कर भागा

बिहार में एक दरिंदे भाई ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बना डाला। सीतामढ़ी जिले के महिन्दबरा थाने के एक गांव में ममेरे भाई ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में आरोपित उसे झोपड़ी में छोड़कर फरार हो गया। उसे रोते बिलखते देख कुछ बच्चे ने इसकी जानकारी पीड़िता की मां को दी। इसकी शिकायत करने पर आरोपित के परिजनों ने पीड़ित की मां को धमकाया और बच्ची को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बुधवार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।

यहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में बच्ची की मां ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर के बगल में खेल रही थी। इस दौरान बगल के एक किशोर जो रिश्ते में बच्ची का ममेरा भाई लगता है ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने से चुरा ले गए चोर, मुंह ताकती रही पुलिस
ये भी पढ़ें:बिहार के नवादा और चंपारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कहां वज्रपात की चेतावनी

जख्मी हालत में वह बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार नहीं होने पर एसकेएमसीएच लाई। मेडिकल ओपी प्रभारी गौतम कुमार साह ने बताया कि एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महिला पदाधिकारी ने बयान दर्ज किया है। बयान की कॉपी संबंधित थाने को भेज दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।