Temple head priest murdered in Rohtas pujari killed by crushing him with bricks and stones for not giving leave रोहतास में मंदिर के महंत की हत्या; छुट्टी नहीं देने पर पुजारी ने ईंट-पत्थर से कुचल कर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रोहतास में मंदिर के महंत की हत्या; छुट्टी नहीं देने पर पुजारी ने ईंट-पत्थर से कुचल कर मार डाला

बताया जा रहा है कि जिस पुजारी पर महंत की हत्या का आरोप है। उसने छु्ट्टी मांगी थी। मंदिर की देखभाल के लिए उसे रखा गया था। तीन-चार महीने का एडवांस भी उसने ले रखा था। छुट्टी नहीं देने से नाराज होने पर उसने महंत की हत्या कर दी। 

Fri, 8 Aug 2025 11:20 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, डेहरी/रोहतास
share
रोहतास में मंदिर के महंत की हत्या; छुट्टी नहीं देने पर पुजारी ने ईंट-पत्थर से कुचल कर मार डाला

रोहतास जिले के गांधी नगर मोहल्ला स्थित विजय राघव मंदिर में शुक्रवार की सुबह एक महंत की ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना के समय मंदिर में तीन चार की संख्या में साधु और श्रद्धालु भी थे। बताया जाता है कि आरोपित पुजारी ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और घटना को अंजाम दिया। मृतक महंत आयरकोठा थाना क्षेत्र के टंडवा परसाव गांव में स्थित मठ के महंत थे। कुछ दिनों से विजय राघव मंदिर में रह रहे थे।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे महंत श्याम नारायण जी महाराज दूध लेने छत से नीचे आए थे। इस दौरान आरोपित पुजारी ने पीछे से उन पर हमला किया। बताया कि मंदिर में पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। तमाम हिस्सों में खिड़की दरवाजे उखड़े हुए हैं और दीवारों को तोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति को महंत ने काम की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंदिर परिसर में काम करा रहे ठेकेदार सहित मजदूर और तीन चार साधु श्रद्धालु मौजूद थे। शोरगुल के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सहित एसडीपीओ अतुलेश झा व एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में मठ से 3 किमी दूर मिला महंत का शव; हत्या की आशंका
ये भी पढ़ें:वहां धर्म पूछा, यहां जाति देखी; बेटी ने पति के खून पर पापा को दी हत्या की धमकी
ये भी पढ़ें:दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले में महंत जी बुरी तरह से घायल हुए थे। अस्पताल लेकर जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके सिर पर पीछे से वार किया गया था। जिससे काफी मात्रा में खून बह गया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

जानकारी के मुताबिक जिस पुजारी पर हत्या का आरोप है, उसे भगवान की सेवा के लिए रखा था। मंदिर में काम कर रहे कुछ मजदूर भी उसके गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि वो इस बीच एक बार छुट्टी लेकर कही गया था। दोबारा महंत से छुट्टी मांग रहा था, जो उन्होंने नहीं दिया।‌ करीब तीन चार महीने का वो एडवांस भी ले रखा था।

महंत जी ने कहा कि नहीं रहना है तो पैसा वापस कर दो। बस इसी बात से खफा होकर पुजारी ने घटना को अंजाम दिया है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। पुजारी का नाम सुभाष चौबे बताया जा रहा है, जो जिले के बहेरा गांव का निवासी बताया जाता है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।