Mahant body found 3 km away from the monastery in Muzaffarpur Murder suspected villagers angry मुजफ्फरपुर में मठ से 3 किमी दूर मिला महंत का शव; हत्या की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में मठ से 3 किमी दूर मिला महंत का शव; हत्या की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

परिजनों का कहना है कि महंत का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। पता नही कौन और क्यों इनकी निर्मम हत्या कर दिया है। रामबाबू सिंह का शव मठ से तीन किमी दूर गंडक नदी के पास मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sun, 3 Aug 2025 04:10 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर में मठ से 3 किमी दूर मिला महंत का शव; हत्या की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर के मीनापुर के पानापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित मठ के महंत रामबाबू सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। रविवार की सुबह मठ से करीब तीन किलोमीटर दूर उनका शव गंडक नदी के किनारे बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में स्थानीय लोगों ने हत्या कर नदी किनारे फेकने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

बताया गया कि महंत रामबाबू सिंह मठ में अपने सेवक के साथ रहते थे। शनिवार रात करीब 12 बजे वे अपने कक्ष में सोने चले गए। जिसके बाद सेवक घर चला गया। घटना सामने आने से पूर्व शौच के लिए ग्रामीणों के एक शव पड़ा हुआ दिखा। जिसके बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। इस दौरान मृतक महंत की पहचान की गई। इसके बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजन और पुलिस को दी गई। वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। पता नही कौन और क्यों इनकी निर्मम हत्या कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में भाई-बहन मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, लव अफेयर में रूह कंपा देने वाला कांड
ये भी पढ़ें:छोटे ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने घेरा तो छत से कट्टा लहराया
ये भी पढ़ें:बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस अधिकारियों से जल्द जल्द हत्यारो की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। वही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। इधर, एडिसनल पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या कर फेंकने का मामला सामने आया है। अन्य बिन्दुओ पर भी जांच और पूछताछ कर इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।