Tejaswi Yadav charged BJP of betraying Nitish Kumar Maharashtra model in Bihar हमारे साथ होते तो ऐसा नहीं होता; तेजस्वी बोले- '25 से 30, फिर से नीतीश' बोलकर धोखा दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हमारे साथ होते तो ऐसा नहीं होता; तेजस्वी बोले- '25 से 30, फिर से नीतीश' बोलकर धोखा दिया

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी ने '25 से 30 फिर से नीतीश' कहकर धोखा दिया। वे राजद के साथ होते तौ ऐसा नहीं होता।

Thu, 5 March 2026 12:58 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हमारे साथ होते तो ऐसा नहीं होता; तेजस्वी बोले- '25 से 30, फिर से नीतीश' बोलकर धोखा दिया

Tejaswi Yadav at Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यभा जाने और बिहार में सत्ता परिवर्तन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। कहा है कि बीजेपी ने '25 से 30 फिर से नीतीश' कहकर धोखा दिया। वे राजद के साथ होते तौ ऐसा नहीं होता। आरोप लगाया कि बिहार में महाराष्ट्रा मॉडल लाया जा रहा है। आरएसएस के एजेंडे के तहत बीजेपी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और जेडीयू को खत्म करना चाहती है। निशांत पर कहा कि राजनीति में उनका स्वागत है पर उन्हें याद रखना चाहिए कि बीजेपी ने उनके पिताजी के साथ क्या किया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी सहानुभूति सीएम नीतीश कुमार के साथ है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि चुनाव में नीतीश कुमार को दुल्हा बनाया है लेकिन फेरा किसी और के साथ होगा। भाजपा नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी समाज, अतिपिछड़ा समाज, दलित और सामाजिक न्याय के लोग आगे बढ़ें। भाजपा का जो सीएम होगा वह रबर स्टाम्प होगा। जनता के साथ यह धोखा है। पहले नारा दिया था कि 2025 से 30, फिर से नीतीश। लेकिन इतना प्रताड़ित किया गया कि उनको इस्तीफा देना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नितिन नवीन संग नामांकन पत्र भरेंगे नीतीश कुमार, अमित शाह पहुंचे पटना

नेता प्रतिपक्ष ने निशांत कुमार का राजनीति में आएं, उनका स्वागत है। लेकिन, इस बात को मत भूलें कि उनके पिताजी के साथ क्या हुआ। हम पहले भी कहते रहे हैं कि भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। यह बात साबित हो चुकी है। जो जनभावना है, वह सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। यह सबको पता था कि भाजपा ऐसा करेगी। भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करती रही है। जम्मू, तामिलनाडू, महाराष्ट्र आदि राज्य इसका उदाहरण है। ओड़िशा, मध्यप्रदेश में ऐसे सीएम का चयन हुआ जो ओबीसी के होते हैं लेकिन वे रबर स्टाम्प हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलाव की बयार, अब नहीं नीतीश कुमार; CM पद से इस्तीफा के बाद सरकार का मार्गदर्शन

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है। मशीन तंत्र के बल पर भाजपा ने बिहार चुनाव जीता। अभी बिहार की जनता देख रही है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। अगर हमारे साथ होते तो ऐसा दिन उनको नहीं देखना पड़ता। वे सेहतमंद रहें। 20 साल जो उन्होंने बिहार की सेवा की है, उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन लोग हैं, जो ऐसा कर रहे हैं, यह सभी जानते हैं। ऐसे लोग केंद्र से लेकर बिहार में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का नया सीएम कौन? बीजेपी के गिरिराज ने कहा- जो भी बनेगा, नीतीश की मर्जी से
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।