BJP Giriraj Singh said new Chief Minister of Bihar on consent of Nitish Kumar बिहार का नया सीएम कौन? बीजेपी के गिरिराज ने कहा- जो भी बनेगा, नीतीश की मर्जी से होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार का नया सीएम कौन? बीजेपी के गिरिराज ने कहा- जो भी बनेगा, नीतीश की मर्जी से होगा

गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार का सीएम नीतीश कुमार की मर्जी से ही बनेगा। 

Thu, 5 March 2026 11:52 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार का नया सीएम कौन? बीजेपी के गिरिराज ने कहा- जो भी बनेगा, नीतीश की मर्जी से होगा

Giriraj on Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना फाइनल हो गया है। तमाम तरह की उहापोह के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करके खुद इसे कंफर्म किया। इसके साथ ही बिहार में सत्ता का स्वरूप बदलना भी निश्चित हो गया है क्योंकि संसद के ऊपरी सदन की सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ेगा। बिहार की नई सरकार के लीडरशीप पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

इस साल की होली को बिहार में सत्ता परिवर्तन की तारीख के रूप में याद किया जाएगा। नीतीश कुमार के एक फैसले ने पूरा परिदृश्य बदल दिया। करीब 20 सालों के कार्यकाल के बाद नीतीश कुमार बिहार सीएम का पद छोड़ने जा रहे हैं। इसके साथ यह चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री जो भी होगा वह नीतीश कुमार की मर्जी से होगा।

माना जा रहा है कि 2005 से अबतक छोटे भाई की भूमिका निभाने वाला बीजेपी अब बड़े भाई के रोल में होगा। सीएम किसी भाजपा नेता को ही बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया का नाम भी चर्चा में है। इधर नित्यानंद राय के आवास पर माहौल बदल गया है। सीएम पद के लिए नाम आने पर नित्यानंद राय के आवास पर समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बोले- नई सरकार को पूरा सपोर्ट, JDU कार्यकर्ता

भाजपा के भीतर नित्यानंद राय को एक प्रभावशाली नेता माना जाता है। यादव समुदाय से होने के कारण वे बिहार के जातीय और राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि नित्यानंद राय की एंट्री केवल व्यक्तित्व का नहीं, बल्कि भाजपा और बिहार के सियासी समीकरणों को साधने वाला है राजद से निपटने के लिए बीजेपी ने नित्यानंद राय को आगे लाया। आने वाले दिनों में बिहार में नई सरकार बनेगी जिसमें नित्यानंद राय की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की EXIT के बाद कौन बनेगा बिहार का CM, रेस में ये 5 नाम; निशांत के पास क्या

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जारी उहापोह को खुद उन्होंने नही खत्म किया। पोस्ट करके बताया कि सीएम पद पर नहीं बल्कि राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। पोस्ट में कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहिणी आचार्य ने आज भी नीतीश कुमार को कोसा, तेजस्वी यादव की बहन ने क्या लिखा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।