Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही उनके मन में इच्छा थी कि वह बिहार के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बने। इसी क्रम में वह राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गुरुवार को वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जिसके बाद राज्य में भाजपा का सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।
अमित शाह रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
नीतीश कुमार के बाद कौन बन सकता है नया CM? रेस में ये 5 नाम
इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजे जाने की पुष्टि हो चुकी है।
नीतीश कुमार ने क्या लिखा?
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की खबरों कर मुहर लगाते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास तथा समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।"
नई सरकार पर क्या बोले?
नीतीश कुमार ने आगे लिखा, "मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”
5 Mar 2026, 09:33:55 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश के राज्यसभा जाने पर उद्धव गुट की सांसद प्रियंका का तंज, कहा-BJP ऐसे ही बदलती है सीएम
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा का नामांकन भरे जाने पर उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने चुनाव जीता और इस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री बने कि वे 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन राजनीति के उतार-चढ़ाव और भाजपा की किसी भी तरह से अपना मुख्यमंत्री नियुक्त करने की जल्दबाजी के कारण नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज दिया गया। मैं उनका यहां स्वागत करती हूं, और वे यहां अपना अनुभव साझा कर सकेंगे और अपना योगदान दे सकेंगे।"
5 Mar 2026, 09:24:18 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने हमें जंगल राज से मुक्ति दिलाई: एलजेपी (रामविलास) नेता
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर एनडीए में उनकी सहयोगी पार्टी एलजेपी राम विलास के सांसद अरुण भारती ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा व्यक्त की। एनडीए की सभी पार्टियों ने इसे स्वीकार किया और उनके भावी सफर के लिए सामूहिक रूप से अपना समर्थन दिया। नीतीश कुमार, जिन्होंने हमें जंगल राज से मुक्ति दिलाई, राज्यसभा जा रहे हैं, जो एक युग के अंत और दूसरे युग की शुरुआत का प्रतीक है। हम उन्हें इस अवसर पर बधाई देते हैं।"
5 Mar 2026, 08:58:59 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश ने जगाया बिहार की जनता का खोया विश्वास: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का बयान आया है। उन्होंने कहा, "बिहार ने पिछले दो दशकों में समृद्धि, विकास और आत्मनिर्भरता का जो दौर देखा है, उससे बिहार की जनता का खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से जागृत हुआ है। बिहार नीतीश कुमार को इसके लिए हमेशा याद रखेगा... लेकिन एक बात निश्चित है, वे अपने फैसले खुद लेते हैं। उन्हें जो सही लगा, उन्होंने वही फैसला लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भारी मन से हमेशा उनके फैसलों का सम्मान किया है।"
5 Mar 2026, 08:49:58 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: दस राज्यों से राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए
Nitish Kumar Live Updates: देश के 10 राज्यों से राज्यसभा की रिक्त 37 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 37 उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किए वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपनी नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें महाराष्ट्र की सात सीटों पर, हरियाणा की दो सीटों र, तमिलनाडु की छह सीटों पर, पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर, ओडिशा की चार सीटों पर, असम की तीन सीटों पर, बिहार की पांच सीटों पर और छत्तीशगढ़ की दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर है।
5 Mar 2026, 08:34:33 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश को राज्यसभा भेजना जनादेश के साथ विश्वासघात: कांग्रेस
Nitish Kumar Live Updates: कांग्रेस ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने को तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा करने की कार्यवाही करार दिया और कहा कि भाजपा ने राज्य की जनता के साथ वही विश्वासघात किया है जिसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर पर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ही कांग्रेस बार-बार यही बात कह रही थी, और अब वही सच साबित हो गया है। उन्होंने कहा ''जी-2' द्वारा रची गई साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है। कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।"
5 Mar 2026, 08:28:01 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: भाजपा ने नीतीश को हाईजैक कर लिया है : तेजस्वी
Nitish Kumar Live Updates: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरूवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाईजैक कर लिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का जनादेश नीतीश कुमार को मिला था। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे नेता के साथ नई सरकार बनाना पूरी तरह से जनता की भावनाओं और जनादेश के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के दौरान और उससे भी पहले कह रही थी कि भाजपा अपने चुनावी फायदे के लिए नीतीश कुमार को सिर्फ मुखौटे की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा ने जिस तरह महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया था , उसी तरह बिहार मे भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर ज्यादा दिनों तक बने नहीं रहने देगी।
5 Mar 2026, 07:55:14 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश के कार्यकाल को बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा: मरांडी
Nitish Kumar Live Updates: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का कार्यकाल राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह राज्यसभा का चुनाव लड़ने के अपने निर्णय की घोषणा की जिसके साथ ही राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले उनके 20 साल के कार्यकाल का समापन हो गया।
मरांडी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय नीतीश कुमार जी, पिछले तीन-चार दशकों से आप बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने और सुशासन स्थापित करने में आपका योगदान अतुलनीय है।” भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक स्थिरता, विकास और व्यवस्था में एक नई दिशा प्राप्त की है।
मरांडी ने कहा, "सार्वजनिक जीवन में आपने (नीतीश कुमार) हमेशा सत्यनिष्ठा, गरिमा और नैतिकता के मूल्यों को कायम रखा। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।"
5 Mar 2026, 07:50:17 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: 'दिल्ली दरबार' में लिखा गया नीतीश के पोस्ट का मसौदा: मनोज झा
Nitish Kumar Live Updates: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पर बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता द्वारा 'एक्स' पर किये गये पोस्ट का मसौदा 'दिल्ली दरबार' में तैयार किया गया प्रतीत होता है। नीतीश द्वारा राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।
राजद के राज्यसभा सदस्य झा ने यह भी कहा कि बिहार की जनता नीतीश के इस कदम का जवाब देगी। झा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "उस पोस्ट को पढ़ने के बाद मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि यह उन्होंने नहीं लिखा है। यह पोस्ट दिल्ली में तैयार किया गया है। अगर आप बिहार के किसी 10 साल के बच्चे से भी इस पोस्ट के बारे में पूछेंगे, तो वह 'दिल्ली दरबार' की ओर इशारा करेगा।" राजद नेता ने कहा कि जदयू के 'कट्टर समर्थक' इस कदम से 'आहत' हैं।
5 Mar 2026, 07:43:43 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश को सीएम पद से हटाने के लिए 'सुनियोजित साजिश', जेडीयू विधायक का बड़ा दावा
Nitish Kumar Live Updates: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के इकलौते विधायक सरयू रॉय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की एक 'सुनियोजित साजिश' है। रॉय ने कहा, "आज बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। 2005 से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्य के लिए बहुत काम किया और सुशासन स्थापित किया है। जिस तरह से उनके जैसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद से हटाकर राज्यसभा भेजा गया है, ऐसा लगता है कि उन्हें किसी आश्रय में भेजा जा रहा है। यह तरीका उचित नहीं लगता।"
5 Mar 2026, 04:50:42 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: लालू के जंगलराज से बिहार को निकालकर लाए नीतीश कुमार: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद
Nitish Kumar Live Updates: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसद में राज्यसभा में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है। बिहार के 20 वर्षों तक सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक काम किया है जंगलराज जो लालू प्रसाद की देन थी, लूट, दादागिरी, रंगदारी, अपहरण इन सबों से निकालकर बिहार को सुशासन के रास्ते पर लेकर आया। जहां बिजली नहीं होती थी वहां पर हर गांव में बिजली है, सड़के हैं और नरेंद्र मोदी ने पीएम के रूप में बिहार का और विकास किया। आज बिहार एक अच्छे सुशासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है... नीतीश कुमार दिल्ली आकर भारत की राजनीति में और सक्रिय हो यही मेरी शुमकामनाएं।”
5 Mar 2026, 03:48:20 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: उपेंद्र कुशवाहा बोले- यह नीतीश का निर्णय, सभी उनके निर्णय का सम्मान करते हैं
Nitish Kumar Live Updates: एनडीए के साथी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। अभी औपचारिकता शेष है, लेकिन सभी लोगों के जीतने की उम्मीद है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर उपेंद्र ने कहा कि यह उनका निर्णय है, हम सब इसका सम्मान करते हैं। निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर उन्होंने कहा कि वह तो पहले से ही कहते आ रहे हैं कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए।
5 Mar 2026, 03:44:39 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: राज्यसभा जाने की इच्छा नीतीश कुमार की: भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद नेताओं ने बयान देने शुरू कर दिए हैं। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने की इच्छा नीतीश कुमार की थी। मुख्यमंत्री पद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस का निर्णय शीर्ष नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सीएम भाजपा से ही होगा।
5 Mar 2026, 03:01:54 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने यह बात तीन साल पहले कही थी। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि नीतीश कुमार ने तीन साल पहले राज्यसभा में जाने की इच्छा जताई थी। अब जब उन्होंने जाने का फैसला कर लिया है, तो यह उनकी अपनी मर्जी है। भविष्य में जो भी सरकार बनेगी, वह उनके नेतृत्व में ही बनेगी।”
5 Mar 2026, 02:51:58 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ पर नीतीश कुमार का कार्यकाल: अमित शाह
Nitish Kumar Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के काम की तारीफ की। गुरुवार को नीतीश कुमार का राज्यसभा पर्चा भरवाने के लिए बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा, "आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही बहुत ही लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे। 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने तय किया है।"
5 Mar 2026, 02:46:13 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर सचिन पायलट का तंज, बोले- यह जनता के साथ धोखा
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट तंज कसा है। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, जनता ने आपको वोट दिया, लेकिन अब आप पीछे हट रहे हैं… पहले भी नीतीश कुमार अपना मन बदल चुके हैं। अब वे दिल्ली लौट रहे हैं। बिहार का क्या होगा, यह तो हम नहीं जानते, लेकिन एक बात साफ है कि जनता के साथ धोखा हुआ है… अगर उन्होंने पहले ही राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा बता दी होती, तो शायद नतीजा कुछ और होता।”
5 Mar 2026, 02:34:43 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: भाजपा ने राज्यों में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए हमेशा क्षेत्रीय दलों को बनाया निशाना- आप
Nitish Kumar Live Updates: आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश का एक और उदाहरण बताया है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा, "ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं। जिसकी उंगली पकड़ कर भाजपा नए राज्य में घुसी, उसकी ही पार्टी को दीमक की तरह अंदर से ख़त्म कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके ताजा उदाहरण हैं।" भारद्वाज ने कहा कि इससे पहले भाजपा ओडिशा में नवीन पटनायक, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे, हरियाणा में चौटाला, तेलंगाना में केसीआर, पंजाब में बादल, जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को ठग चुकी है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार का राज्यसभा जाना बिहार में जदयू के खात्मे की शुरुआत है। भाजपा बीजद, शिवसेना, आईएनएलडी, टीआरएस, अकाली दल, पीडीपी को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर चुकी है।
5 Mar 2026, 02:14:10 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार ने भी भरा नामांकन पत्र
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेन्द्र कुशवाहा शेर शिवेश कुमार ने अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस प्रक्रिया के लिए पटना पहुंचे थे
5 Mar 2026, 02:01:04 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: भाजपा नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू को खत्म करने की साजिश रच रही है- तेजस्वी यादव
Nitish Kumar Live Updates: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी सहानुभूति सीएम नीतीश कुमार के साथ है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि चुनाव में नीतीश कुमार को दुल्हा बनाया है लेकिन फेरा किसी और के साथ होगा। भाजपा नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी समाज, अतिपिछड़ा समाज, दलित और सामाजिक न्याय के लोग आगे बढ़ें। भाजपा का जो सीएम होगा वह रबर स्टाम्प होगा। जनता के साथ यह धोखा है। नारा दिया था कि 2025 से 30, फिर से नीतीश। लेकिन इतना प्रताड़ित किया गया कि उनको इस्तीफा देना पड़ा। निशांत राजनीति में आएं, उनका स्वागत है। ओड़िशा, मध्यप्रदेश में ऐसे सीएम का चयन हुआ जो ओबीसी के होते हैं लेकिन वे रबर स्टाम्प हैं।
तेजस्वी ने कहा कि हम पहले भी कहते रहे हैं कि भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। यह बात साबित हो चुकी है। जो जनभावना है, वह सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। यह सबको पता था कि भाजपा ऐसा करेगी। भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करती रही है। जम्मू, तामिलनाडू, महाराष्ट्र आदि राज्य इसका उदाहरण है। भाजपा आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है। मशीन तंत्र के बल पर भाजपा ने बिहार चुनाव जीता। अभी बिहार की जनता देख रही है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। अगर हमारे साथ होते तो ऐसा दिन उनको नहीं देखना पड़ता। वे सेहतमंद रहें। 20 साल जो उन्होंने बिहार की सेवा की है, उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन लोग हैं, जो ऐसा कर रहे हैं, यह सभी जानते हैं। ऐसे लोग केंद्र से लेकर बिहार में हैं।
5 Mar 2026, 01:53:24 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नामांकन के समय मौजूद रहे सम्राट चौधरी
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान कुछ अहम तस्वीरें सामने आई हैं। बिहार में अगले मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे और एक ही फ्रेम में नजर आए।
5 Mar 2026, 01:46:09 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नितिन नवीन ने भी भरा पर्चा
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
5 Mar 2026, 01:42:45 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, अमित शाह रहे मौजूद
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
5 Mar 2026, 01:35:52 PM IST
अमित शाह और नितिन नवीन पहुंचे विधानसभा
Nitish Kumar Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा पहुंचे हैं।
5 Mar 2026, 01:34:31 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: बिहार की जनता लेगी हिसाब- कांग्रेस
Nitish Kumar Live Updates: कांग्रेस मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश राठौड़ ने कहा है कि अंग्रेजों की तरह मोदी और शाह ने जदयू के तीन सामंती नेताओं को मुखबिर बनाकर,जांच एजेंसियों का डर दिखा कर, नीतीश कुमारजी को ट्रैप में लेकर, मुख्यमंत्री के पद से हटा कर, दिल्ली में दरकिनार किया जा रहा है । बिहार की जनता, बिहार का पिछड़ा और अति पिछड़ा इस कुकृत्य का हिसाब लेगी।
5 Mar 2026, 01:27:29 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार क्यों जा रहे हैं राज्यसभा?
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। उन्होंने कहा, ''इसी आकांक्षा के अनुरूप मैं इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने का प्रयास कर रहा हूं।''
5 Mar 2026, 01:21:34 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: पटना में नीतीश कुमार से मिले अमित शाह, थोड़ी देर में भरेंगे नामांकन पत्र
Nitish Kumar Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में बिहार नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है।
5 Mar 2026, 01:14:46 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: कौन बन सकता है बिहार के नया CM?
Nitish Kumar Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। रेस में इन नेताओं के हैं नाम:
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
दिलीप जायसवाल
दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
5 Mar 2026, 01:08:58 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: JDU समर्थकों का नीतीश का फैसला मानने से इनकार
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने के फैसले ने कई जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चौंका दिया है। समर्थकों ने पटना में मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना डाल दिया जी। कार्यकताओं ने यह मानने से इनकार कर दिया है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया है। एक जेडीयू समर्थक ने नीतीश कुमार का अकाउंट हैक हो गया हो जाने की भी आशंका जताई है। वहीं एक अन्य समर्थक ने कहा है कि अगर सीएम नीतीश कुमार अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
5 Mar 2026, 12:57:03 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: तेजस्वी यादव ने कसा तंज
Nitish Kumar Live Updates: तेजस्वी यादव ने भाजपा और जेडीयू पर तंज कसते हुए कहा, “नीतीश जी को घोड़ी तो चढ़ाया दूल्हा बना के, लेकिन फेरा किसी और के साथ दिला रहे हैं।
5 Mar 2026, 12:50:55 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: हमारी पूरी सहानुभूति JDU के साथ- तेजस्वी यादव
Nitish Kumar Live Updates: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नहीं चाहती कि राज्य में कोई ऐसा मुख्यमंत्री हो जो दलितों और ओबीसी के लिए आवाज उठाएं। भाजपा बिहार में एक रबर स्टैंप मुख्यमंत्री चाहती है। उन्होंने कहा है कि JDU के साथ उनके सहानुभूति है।
5 Mar 2026, 12:46:09 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार का निर्वाचित होना तय
Nitish Kumar Live Updates: बिहार में राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। बिहार की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने हैं।
5 Mar 2026, 12:44:25 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: नितिन नवीन संग नामांकन पत्र भरेंगे नीतीश कुमार, अमित शाह पहुंचे पटना
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संग अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंचे हैं।
5 Mar 2026, 12:37:52 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: बिहार की राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव
Nitish Kumar Live Updates: बिहार से राज्यसभा की पांच सीट के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
5 Mar 2026, 12:35:05 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: सम्राट चौधरी ने नीतीश को दी बधाई
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से राज्यसभा चुनाव के लिये उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी है। सम्राट ने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री श्री कुमार को राज्यसभा चुनाव -2026 के लिये जद यू से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए उनका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्री कुमार के अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।
5 Mar 2026, 12:32:54 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: रोहिणी ने नीतीश कुमार को बताया अवसरवादी
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पूर्व सीएम लाल यादव की बेटी रोहिणी आचार्य उन पर हमलावर हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की कमजोर नस दबा दी है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को अवसरवादीता के शिखर पुरुष भी बताया है।
5 Mar 2026, 12:18:16 PM IST
Nitish Kumar Live Updates: बिहार में तख्तापलट किया गया, जनता के साथ यह विश्वासघात है : कांग्रेस
Nitish Kumar Live Updates: कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की तैयारी की घोषणा के बाद गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वह अब सच साबित हो गई है। साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।
5 Mar 2026, 11:51:34 AM IST
Nitish Kumar Live Updates: पप्पू यादव ने की निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
Nitish Kumar Live Updates: विपक्षी सांसद पप्पू यादव ने एनडीए के सभी गैर भाजपा दलों से अपील की है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार के हटने पर बिहार भाजपा के लिए चारागाह बन सकता है और ऐसा होने से रोका जाना चाहिए।
5 Mar 2026, 11:47:13 AM IST
Nitish Kumar Live Updates: जब तक फैसला नहीं बदलेंगे नीतीश, धरने पर बैठेंगे JDU समर्थक
Nitish Kumar Live Updates: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद समर्थक उनके आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री से यह फैसला वापस लेने की मांग की है।
5 Mar 2026, 11:42:13 AM IST
Nitish Kumar Live Updates: CM आवास के बाहर धरने पर बैठे JDU कार्यकर्ता
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के खिलाफ JD(U) के कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
5 Mar 2026, 11:11:45 AM IST
Nitish Kumar Live Updates: राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर क्या बोले नीतीश?
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही उनके मन में इच्छा थी कि वह बिहार के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बने। इसी क्रम में वह राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
5 Mar 2026, 11:06:28 AM IST
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की खबरों पर मुहर लगा दी है।