Tejaswi roared in front of Rahul in Patna said no fear from Narendra Modi Lalu arrested Advani लालू जी आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिए, बेटवा नरेंद्र मोदी से डरेगा? पटना में राहुल के सामने तेजस्वी गरजे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू जी आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिए, बेटवा नरेंद्र मोदी से डरेगा? पटना में राहुल के सामने तेजस्वी गरजे

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि आडवाणी जी को लालू जी ने गिरफ्तार कर लिया तो उनका बेटा मोदी जी से नहीं डरेगा।

Mon, 1 Sep 2025 02:59 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लालू जी आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिए, बेटवा नरेंद्र मोदी से डरेगा? पटना में राहुल के सामने तेजस्वी  गरजे

राहुल गांधी के नेतृत्व में एसआईआर के खिलाफ वोटर अधिकार के समापन सभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आह्वान किया कि बिहार की सरकार को इस बार उखाड़ कर फेंक देना है और इंडिया गठबंधन की नई सरकार बनाना है। तेजस्वी यादव ने बिहार सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी जी के आका आडवाणी जी को लालू जी ने गिरफ्तार कर लिया तो उनका बेटा उनसे नहीं डरेगा। बिहार के लोग डरने वाले नहीं हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके खिलाफ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। तो केस से तेजस्वी डरने वाला नहीं है। जब लालू जी ने उनके आका आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिया तो बेटवा उनसे डर जाएगा क्या? हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। हम लोग केस और जेल से नहीं डरते। हमारे नेता लालू जी को कितना झुकाया गया, तंग किया गया, जेल भेजा गया पर आज तक लालू जी झुके नहीं। तेजस्वी भी नहीं झुकेगा क्यों का लालू जी का ही खून तेजस्वी के अंदर है। हम लोग लड़ेंगे और जीतने का काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्टिंग लाइक ए चीट मिनिस्टर, नीतीश कुमार पर तेजस्वी की जुबान फिर बहकी

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। वोट की चोरी कौन कर रहा है। बिहारी डरने वाला नहीं है। भाजपा के लोगों का दिमाग घुटने में है। मोदी जी चाहते हैं कि फैक्ट्री लगाएं गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में। लेकिन उनको नहीं पता है बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाते है। नीतीश कुमार के बारे में कहा कि इतनी बार पल्टी मारे हैं कि उनका दिमाग ही चकरा गया है। उनसे कुछ नहीं हो रहा है। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। एक इंजीनियर के पास सौ करोड़ पकड़ाता है। कितना करोड़ तो जला दिया। यही मुख्यमंत्री जी का एकबाल है। नीतीश कुमार नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। हम लोग जो कह रहे हैं वही नकलची सरकार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल
ये भी पढ़ें:SC के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर तेजस्वी बोले- नाम जुड़वाने में जुट जाओ सब लोग
ये भी पढ़ें:विभाग के इंजीनियर ने करोड़ों जलाए, मंत्री हेलिकॉप्टर से उड़ रहे; तेजस्वी का हमला
ये भी पढ़ें:हम जनता के हनुमान हैं, चिराग पासवान को शादी कर लेनी चाहिए; तेजस्वी यादव की सलाह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।