टपोरियों की तरह सड़क छाप डायलॉगबाजी छोड़.., सरकार पर बरसे तेजस्वी; गायब हो रहे बच्चों पर पूछे तीखे सवाल
तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।’

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर एक्स पर अपने पोस्ट के जरिए बिहार में अपराध, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई गंभीर मुद्दों को उठाते रहते हैं। अपने पोस्ट के जरिए वो सरकार से तीखे सवाल भी पूछते हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी यादव ने एक्स पर बिहार में गायब हो रहे बच्चों का मुद्दा उठाया है। राजद विधायक ने दावा किया है कि बिहार में 1 महीने में 8 हजार से ज्यादा बच्चे गायब हो गए। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से तीखे सवाल किए हैं।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'अपराधियों के सम्राट जवाब दें कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चे जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं गायब क्यों हुए? आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डायलॉग बाजी से ही बिहार सम्भालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चों के गायब हुए है, जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं।
बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घटती है। घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। चंद दिनों में 𝟕𝟓 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ होती है। हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री ‘𝐀𝐈 तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल 𝐂𝐌 को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की।
बिहार की 𝐍𝐃𝐀 सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में “अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।”
बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती है लेकिन 𝐍𝐃𝐀 राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। 𝐍𝐀𝐀𝐑𝐈 𝟐𝟎𝟐𝟓 की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है। पाताल से अपराधियों को ढ़ूंढ़ने का दावा कर डायलॉग बांचने वाले कृत्रिम तरीके से 𝐍𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बने “अपराधियों के सम्राट” की सरकार में पुलिस और कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।'




साइन इन